एक्सप्लोरर

आज आएंगे देश की जीडीपी के आंकड़े, वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक विकास दर में भारी गिरावट का अनुमान

आज वित्त वर्ष 2019-20 के जीडीपी के आंकड़े आएंगे और जनवरी-मार्च तिमाही के आर्थिक विकास दर के आंकड़े भी सामने आएंगे.

नई दिल्ली: आज वित्त वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आएंगे. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी नेशनल स्टेटेस्टिकल ऑफिस (एनएसओ) जीडीपी के आंकड़े जारी करेगा.जनवरी-मार्च तिमाही में देश की जीडीपी दर 1.2 फीसदी रहने का अनुमान है. वहीं पूरे वित्त वर्ष यानी 2019-20 की बात की जाए तो ये 4.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है.

एसबीआई इकोरैप रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगने की आशंका है. देश की अर्थव्यवस्था को 1.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावना है.

मार्च में जीडीपी 3.6 फीसदी रहेगी-केयर रेटिंग्स देश की जीडीपी की विकास दर बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 3.6 फीसदी रहेगी. केयर रेटिंग्स की रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है , ‘हमारा अनुमान है कि चौथी तिमाही में विकास दर 3.6 फीसदी रहेगी. पूरे वित्त वर्ष में विकास दर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान है.’

रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियों पर बेहद बुरा असर पड़ा है, जिसका असर जीडीपी की विकास दर पर भी पड़ेगा.

जीडीपी में बड़ी गिरावट नई सीरीज में सबसे कम रहने की आशंका केयर रेटिंग्स ने कहा कि 3.6 फीसदी की विकास दर जीडीपी की नई सीरीज में सबसे कम होगी. बीते वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में विकास दर क्रमशः 5.1 फीसदी, 5.6 फीसदी और 4.7 फीसदी थी. हाल में एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट इकोरैप में चौथी तिमाही में जीडीपी की विकास दर 1.2 फीसदी और पूरे वित्त वर्ष के लिए 4.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है.

रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि चौथी तिमाही के आंकड़े ध्यान देने वाले होंगे, क्योंकि इसमें एक हफ्ते की लॉकडाउन अवधि भी शामिल है. इससे विकास दर पर बड़ा असर देखा जाएगा.

सर्विसेज सेक्टर में दिखेगी गिरावट रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कई कंपनियां वित्त वर्ष के आखिर में अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अपनी गतिविधियां बढ़ाती हैं. इससे विकास दर के आंकड़ों को मदद मिलती है. लेकिन इस बार भारत के मामले में मार्च के आखिरी हफ्ते में कई तरह के बैन लगाए गए जिसकी वजह से विकास दर घटेगी. खासतौर से सर्विसेज के मामले में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है और सर्विस सेक्टर का देश की जीडीपी में अहम योगदान है.

ये भी पढ़ें

वित्त वर्ष 2019-20 में भारत में FDI 13 फीसदी बढ़ा, रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर के करीब पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget