एक्सप्लोरर

Ex-Bonus Stocks: अब इन शेयरों की आई बोनस की बारी, जानें कब खरीदने से होगा बड़ा लाभ

Bonus Shares This Month: घरेलू शेयर बाजार अभी रिकॉर्ड ऊंचाई पर ट्रेड कर रहे हैं और इस बीच दनादन कई कंपनियां अपने मौजूदा शेयरधारकों को बोनस शेयर अलॉट कर रही हैं...

घरेलू शेयर बाजार इन दिनों लगातार नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर लौट आया है. पिछले दो सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने कई बार नया ऑल-टाइम हाई लेवल बनाया है. इस बीच बाजार में इन्वेस्टर्स को कमाने के कई मौके मिल रहे हैं. हर रोज कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं तो एक के बाद एक कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर दे रही हैं.

ये कंपनियां देने वाली हैं बोनस

बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में कई कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस होने वाले हैं. उन कंपनियों में तापड़िया टूल्स, एपटेक, अनमोल इंडिया, अभिषेक इंटीग्रेशंस, लीडिंग लीजिंग फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट और एनडीआर ऑटो कम्पोनेंट्स जैसे नाम शामिल हैं. इस साल करीब 35 कंपनियां अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान कर चुकी हैं.

बोनस शेयर का ये मतलब

बोनस शेयर का मतलब एक तरह से कंपनियों के द्वारा अपने शेयरधारकों को दिया जाने वाला रिवार्ड है. कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को बोनस में बिना पैसे के अतिरिक्त शेयर प्रोवाइड करती हैं. उदाहरण के लिए अगर 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान हुआ है तो मौजूदा शेयरधारकों को हर 2 शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इसके लिए जिस तारीख के आधार पर लाभार्थी शेयरधारकों को चुना जाता है, उसे एक्स-बोनस डेट कहते हैं.

तापड़िया टूल्स (Taparia Tools)

इस कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. इसका मतलब हुआ कि कंपनी के सभी मौजूदा शेयरधारकों को हर 4 पुराने शेयर के बदले एक फ्री शेयर मिलने वाला है. कंपनी ने इसके लिए 11 जुलाई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. इस प्रस्ताव को अभी शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है.

एपटेक (Aptech)

एपटेक का शेयर 14 जुलाई को एक्स-बोनस हो रहा है. इस कंपनी के बोर्ड ने 2:5 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर देने का प्रस्ताव मंजूर किया है. इसका मतलब हुआ कि मौजूदा शेयरधारकों को हर 2 पुराने शेयर के बदले में 5 नए फ्री शेयर मिलने वाले हैं. बोर्ड ने 6 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. यह पिछले कुछ समय के दौरान मल्टीबैगर साबित हुआ है और पिछले साल इसमें 136 फीसदी की तेजी आई थी. इस साल अब तक यह शेयर 58 फीसदी की तेजी में है.

अनमोल इंडिया (Anmol India)

अनमोल इंडिया का शेयर 18 जुलाई को एक्स-बोनस हो रहा है. इस कंपनी के बोर्ड ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. मतलब भंसाली इंजीनियरिंग के शेयरधारकों को हर 4 शेयर के बदले बोनस में 1 शेयर मिलने जा रहे हैं. इसके शेयरों में इस साल अब तक 65 फीसदी की तेजी आई है.

अभिषेक इंटीग्रेशंस (Abhishek Integrations)

कंपनी के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस की मंजूरी दी है. इसका मतलब हुआ कि मौजूदा शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले एक नया शेयर मिलने वाला है. इसके लिए 19 जुलाई को रिकॉर्ड डेट सेट किया गया है.

लीडिंग लीजिंग फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट (Leading Leasing Finance and Investment)

कंपनी का शेयर 20 जुलाई को एक्स-बोनस होने वाला है. इसके बोर्ड ने भी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

एनडीआर ऑटो कम्पोनेंट्स (NDR Auto Components)

वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली इस कंपनी के शेयरधारकों को भी एक शेयर के बदले एक शेयर मिलने वाले हैं. यह शेयर 24 जुलाई को एक्स-बोनस हो रहा है.

रेमेडियम लाइफकेयर (Remedium Lifecare)

रेमेडियम लाइफकेयर का शेयर 29 जुलाई को एक्स-बोनस हो रहा है. इसके बोर्ड ने 9:5 के अनुपात में बोनस शेयर देने को मंजूरी दी है. इसका मतलब हुआ कि कंपनी के सभी मौजूदा शेयरधारकों को हर 9 पुराने शेयर के बदले 5 नए शेयर मिलने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: खरीदने का आखिरी मौका, अगले 5 दिन में एक्स डिविडेंड हो रहे ये 55 स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
इंडोनेशिया में भी चलेगा भारत का UPI, QR Code से मजबूत होंगे रिश्ते, फिनटेक सेक्टर में बड़ा समझौता
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल
क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget