एक्सप्लोरर

Noida Film City: नोएडा फिल्म सिटी का प्रोजेक्ट हासिल करने में 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार से बाजी मार ले गए बोनी कपूर

Dream Project: यूपी में फिल्म सिटी का ड्रीम प्रोजेक्ट आगे बढ़ गया है. बोनी कपूर के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को इंटरनेशनल फिल्म सिटी डेवलप करने का काम सौंपा गया है.

Dream Project: उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी का सपना अब हकीकत में तब्दील होने जा रहा है. प्रदेश सरकार ने नोएडा में फिल्म सिटी के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर और रियल एस्टेट डेवलपर भूटानी ग्रुप की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स (Bayview Projects) को चुना है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के पास इंटरनेशनल फिल्म सिटी (International Film City) विकसित करने के प्रोजेक्ट को नई उड़ान मिल जाएगी. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं. यह उनके पसंदीदा प्रोजेक्ट्स में एक के तौर पर गिना जाता है.

टी-सीरीज, अक्षय कुमार और केसी बोकाडिया की कंपनी को पछाड़ा 

जानकारी के अनुसार, बोली प्रक्रिया के बाद फिल्म सिटी प्रोजेक्ट बेव्यू प्रोजेक्ट्स को देने का फैसला किया गया. इस प्रोजेक्ट के लिए टी-सीरीज, सुपरस्टार अक्षय कुमार की कंपनी और फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया की कंपनी ने भी बोली लगाई थी. इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय बोली मंगलवार दोपहर को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा खोली गई.

18 फीसदी रेवेन्यू मिलेगा सरकार को 

बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने फिल्म सिटी के लिए राज्य सरकार को सबसे ज्यादा 18 फीसदी राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश की. कंपनी की बोली टी-सीरीज, सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड (अक्षय कुमार द्वारा समर्थित), मैडॉक फिल्म्स और 4 लायंस फिल्म्स (केसी बोकाडिया द्वारा समर्थित) जैसे अन्य दावेदारों से आगे निकल गई. फिल्म सिटी को पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा. 

1000 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी फिल्म सिटी 

इंटरनेशनल फिल्म सिटी नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर 21 में 1000 एकड़ से अधिक जमीन पर बनाई जाएगी. प्रोजेक्ट का पहला चरण 230 एकड़ में होगा. इसमें 220 एकड़ कमर्शियल यूज और 780 एकड़ का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल यूज के लिए किया जाएगा. फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के लिए तीसरी बार निविदा जारी की गई थी. नवंबर, 2021 और जुलाई, 2022 में निवेशकों ने रुचि नहीं दिखाई थी. हालांकि, 30 सितंबर, 2023 को जारी की गई तीसरी निविदा सफल रही.

बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने फिल्म सिटी के लिए बनाया ज्वॉइंट वेंचर 

बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने फिल्म सिटी के लिए दो अन्य कंपनियों परमेश कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड और नोएडा साइबरपार्क प्राइवेट लिमिटेड के साथ जॉइंट वेंचर बनाया है. बेव्यू प्रोजेक्ट्स के पास कंसोर्टियम में 48 फीसदी इक्विटी है. परमेश कंस्ट्रक्शन और नोएडा साइबरपार्क के पास 26-26 फीसदी इक्विटी है. नोएडा में फिल्म सिटी के विकास से राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलने और रोजगार पैदा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें 

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने मारुती को छोड़ा पीछे, बनी सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Share Market: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर
आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर
Stocks to watch: कहीं मुनाफे से चूक न जाए आप! जानें आज कौन-कौन से शेयरों में दिख सकती है हलचल?
कहीं मुनाफे से चूक न जाए आप! जानें आज कौन-कौन से शेयरों में दिख सकती है हलचल?
Petrol- Diesel Price Today: 6 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल- डीजल के नए रेट, जानिए दिल्ली से पटना तक कहां कितना महंगा हुआ तेल
Petrol- Diesel Price Today: 6 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल- डीजल के नए रेट, जानिए दिल्ली से पटना तक कहां कितना महंगा हुआ तेल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget