एक्सप्लोरर

Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए

ब्लिंकइट की एम्बुलेंस सर्विस लोगों के बीच आते ही काफी पॉपुलर हो गई. इस सर्विस के जरिए अब तक मुफ्त में लोगों को एम्बुलेंस मिल रही थी, लेकिन अब ये सुविधा मुफ्त नहीं रही है. आइये जानते हैं ऐसा क्यों?

कुछ समय पहले ही ब्लिंकिट ने एम्बुलेंस की सर्विस शुरू की है. जिसको लोगों ने खूब सराहा और इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं. लेकिन अब तक ये सर्विस हर तरह से चार्ज फ्री थी, जो अब नहीं रहेगी. हल ही में जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने बताया है कि ब्लिंकिट की इस सर्विस के अब जल्दी ही चार्जेस लगने वाले हैं.

दरअसल दीपिंदर गोयल ने गुरुवार, 5 नवंबर को घोषणा की है कि ब्लिंकिट एम्बुलेंस की नॉन एमरजेंसी सर्विस के अब 2500 रुपये लगने वाले हैं. हालांकि एमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विसेस पहले की तरह ही फ्री रहने वाली हैं.

सोशल मीडिया के जरिए की घोषणा
दीपिंदर ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैंने सेवा भाव के साथ जोमैटो की शुरुआत की थी. आज 'ब्लिंकइट एम्बुलेंस' उसी सेवा भावना का एक रूप है. पिछले 2 सालों में, हमने लगभग 20,000 इमरजेंसी मामलों (कुल मिलाकर लगभग 42,000 मामले) में मदद की है. हमने इसके लिए एक रुपया भी नहीं लिया है. और हम आगे भी इसे ऐसे ही रखना चाहते हैं.'

उन्होंने आगे लिखा, 'चूंकि ये सेवा पूरी तरह से मुफ्त है, इसलिए अब ऐसी बुकिंग्स की संख्या बढ़ रही है जो रूटीन चेकअप, अस्पताल जाने या अस्पताल से घर लौटने जैसी सामान्य जरूरतों के लिए हैं-ऐसे काम जिनके लिए उबर (Uber) या किसी निजी वाहन का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता था. लेकिन ऐसी हर बुकिंग की वजह से, पैरामेडिक्स के साथ पूरी तरह से लैस एक इमरजेंसी एम्बुलेंस सड़क से हट जाती है, जबकि हो सकता है कि उस समय किसी की जान बचाने के लिए उसकी जरूरत हो.'

2500 रुपये लगेगा चार्ज
आगे दीपिंदर ने पोस्ट में लिखा है कि, 'इसलिए, अब से हम एक बदलाव कर रहे हैं: इमरजेंसी ट्रांसफर हमेशा की तरह फ्री रहेंगे. नॉन-इमरजेंसी ट्रांसफर के लिए 2,500 रुपये का शुल्क लगेगा, जो ट्रिप के बाद लिया जाएगा. ये शुल्क काफी हद तक प्राइवेट एम्बुलेंस के चार्ज के बराबर है. ये पैसा 'इटर्नल फाउंडेशन' (Eternal Foundation) को जाएगा, जो इन एम्बुलेंस को चलाता है. इससे हमें अपनी एम्बुलेंस सर्विस को और अधिक बढ़ाने में मदद मिलेगी.'

ब्लिंकिट एम्बुलेंस के इस्तेमाल में आएगी कमी
इसके साथ ही उन्होंने ये डर भी जताया है कि इन चार्जेस के बाद नॉन-इमरजेंसी सर्विसेज में इनकी एम्बुलेंस का कम इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि उनकी 10-मिनट एम्बुलेंस सर्विस ने अब तक हजारों लोगों की जानें बचाई हैं और आगे भी बचा सकती है. इसलिए, उन इमरजेंसी स्थितियों के लिए ये एम्बुलेंस उपलब्ध रखना होंगी. 

बता दें कि ये चार्जेस किसी भी गलत तरीके से नहीं लगाए जा रहे हैं, बल्कि इनका मकसद जरूरतमंद लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध करवाना है.

ये भी पढ़ें: Google का Exit पैकेज क्या है, कितने महीने की मिलेगी सैलरी, कौन Eligible?

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
Google का Exit पैकेज क्या है, कितने महीने की मिलेगी सैलरी, कौन Eligible?
Google का Exit पैकेज क्या है, कितने महीने की मिलेगी सैलरी, कौन Eligible?
UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे
UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
Advertisement

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
'ट्रंप के बाद अब PM मोदी की बारी', अमेरिकी चुनाव नतीजों पर प्रशांत भूषण का निशाना
'ट्रंप के बाद अब PM मोदी की बारी', अमेरिकी चुनाव नतीजों पर प्रशांत भूषण का निशाना
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget