एक्सप्लोरर

Google का Exit पैकेज क्या है, कितने महीने की मिलेगी सैलरी, कौन Eligible?

Google ने पांच देशों में चुनिंदा कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Programme बढ़ाया है. जानें किसे मिलेगा ऑफर, कितने महीने की सैलरी मिलेगी और क्या भारत के कर्मचारी भी हैं Eligible.

दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच इन दिनों एक खास तरह के ऑफर की चर्चा है. इसमें कंपनी खुद कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का विकल्प दे रही है और बदले में उन्हें अच्छी-खासी रकम भी मिल सकती है. Google ने भी अपने कुछ कर्मचारियों के लिए ऐसा ही Voluntary Exit Programme शुरू किया है. इस ऑफर के तहत कर्मचारी अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ सकते हैं और कंपनी से तय नियमों के मुताबिक पैसा ले सकते हैं.

खास बात ये है कि ये ऑफर Google के सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है. कंपनी ने इसे कुछ चुनिंदा देशों और टीमों तक ही सीमित रखा है. ऐसे में सवाल है कि आखिर Google का ये Exit पैकेज क्या है, इसमें कितने महीने की सैलरी मिलेगी और कौन-कौन कर्मचारी इसके लिए योग्य हैं?

क्या है Google का Voluntary Exit Programme?
Google के इस प्रोग्राम को Voluntary Buyout या Voluntary Exit Programme कहा जा रहा है. इसमें कंपनी अपने कुछ कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बदले आर्थिक मदद देने का ऑप्शन देती है. कर्मचारी चाहें तो इस ऑफर को स्वीकार करके कंपनी से बाहर जा सकते हैं. ये नॉर्मल छंटनी से काफी अलग है, क्योंकि इसमें कर्मचारी को अपनी मर्जी से फैसला लेने का मौका मिलता है.

Google ने इस तरह के प्रोग्राम की शुरुआत कुछ टीमों में 2025 में की थी. इसके बाद जून 2026 में इसे कुछ और देशों तक बढ़ाया गया. 

कितने महीने की सैलरी मिलेगी?
Exit पैकेज में मिलने वाली रकम कर्मचारी के काम के अनुभव और कंपनी में बिताए गए समय पर निर्भर करती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में इस ऑफर को स्वीकार करने वाले कर्मचारियों को कंपनी में काम किए गए हर साल के बदले एक महीने की सैलरी दी गई. हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा 12 महीने की सैलरी रखी गई थी.

जैसे, अगर किसी कर्मचारी ने Google में 5 साल काम किया है तो उसे इस फॉर्मूले के हिसाब से 5 महीने की सैलरी मिल सकती है. वहीं, 15 साल काम करने वाले कर्मचारी के लिए भी अधिकतम भुगतान 12 महीने की सैलरी तक सीमित रहेगा.

कौन-कौन हैं Eligible?
Google ने जून 2026 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड के कुछ कर्मचारियों के लिए यह ऑफर बढ़ाया था. इससे पहले अमेरिका और ब्रिटेन की कुछ टीमों में भी Voluntary Exit Programme दिया गया था.

हालांकि, कंपनी के सभी विभाग इसमें शामिल नहीं हैं. Google Cloud और AI रिसर्च यूनिट DeepMind के कर्मचारियों को पहले के कुछ Buyout ऑफर से बाहर रखा गया था. स्विट्जरलैंड में भी DeepMind को इस प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है. 

क्या भारत में भी मिला है ऑफर?
फिलहाल Google के इस नए विस्तार में भारत का नाम शामिल नहीं है. जून में जिन पांच देशों में ऑफर बढ़ाया गया था, उनमें भारत नहीं था. 

क्यों लिया गया फैसला?
Google की पैरेंट कंपनी Alphabet इन दिनों AI और क्लाउड कंप्यूटिंग पर बड़ा निवेश कर रही है. कंपनी अपने संसाधनों को उन क्षेत्रों में बढ़ाना चाहती है, जिन्हें वो खास मानती है. ऐसे में Voluntary Exit Programme के जरिए वो कुछ टीमों में कर्मचारियों की संख्या और काम के ढांचे को बदलने की कोशिश कर रही है. इस बीच Microsoft ने भी करीब 60 हजार कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Offer की घोषणा की है. 

UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे
UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget