एक्सप्लोरर

UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे

UPI पर MDR चार्ज अभी लागू नहीं हुआ है, लेकिन ISB के सर्वे में 10.4% वेंडरों ने बताया कि सप्लायर उनसे UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा पैसे मांग रहे हैं. जानें ये पूरा मामला क्या है.

UPI से पेमेंट करना अब तक लोगों के लिए आसान और फ्री रहा है. लेकिन UPI चार्ज को लेकर चल रही चर्चा का असर अभी से छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों पर दिखने लगा है. हैरानी की बात ये है कि UPI पर प्रस्तावित चार्ज अभी लागू भी नहीं हुआ है, लेकिन कुछ वेंडरों से डिजिटल पेमेंट करने पर ही एक्स्ट्रा पैसे मांगे जा रहे हैं. भारतीय स्कूल ऑफ बिजनेस के एक सर्वे में ये बात सामने आई है.

सर्वे के मुताबिक, करीब हर 10 में से एक वेंडर ने बताया कि उसके सप्लायर ने UPI से पेमेंट करने पर उससे एक्स्ट्रा चार्ज मांगा है. यानी जिन दुकानदारों को अभी सीधे तौर पर UPI चार्ज नहीं देना है, वे भी सप्लायर की तरफ से मांगे जा रहे एक्स्ट्रा पैसे का सामना कर रहे हैं.

कितने वेंडरों पर हुआ सर्वे?
ISB के सेंटर फॉर एनालिटिकल फाइनेंस ने ये सर्वे 24 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 के बीच किया था. इसमें 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 64 शहरों और कस्बों के 722 वेंडरों को शामिल किया गया. सर्वे में 10.4 फीसदी वेंडरों ने बताया कि पिछले 10 दिनों में उनके सप्लायर ने UPI से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा पैसे मांगे थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, कई सप्लायर वेंडरों को साफ कह रहे हैं कि अगर वे UPI से पेमेंट करेंगे तो उन्हें एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा, जबकि कैश में भुगतान करने पर ऐसा कोई पैसा नहीं मांगा जाएगा. इससे छोटे दुकानदारों की लागत बढ़ सकती है.

UPI पर कितना चार्ज लगेगा?
दरअसल, UPI पेमेंट पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाने का प्रस्ताव है. इसके तहत चुनिंदा बड़े मर्चेंट को 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी चार्ज देना होगा. इस चार्ज की अधिकतम सीमा 300 रुपये रखी गई है. वहीं, रेलवे, फ्यूल और शिक्षा जैसी कुछ कैटेगरी में 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का फ्लैट चार्ज प्रस्तावित है.

यह व्यवस्था पहले 15 अक्टूबर से लागू होनी थी, लेकिन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इसे दिवाली के बाद तक टाल दिया है. फिलहाल इसे लागू करने की नई तारीख घोषित नहीं की गई है.

दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती
डीजल में 15% Isobutanol मिलेगा, गडकरी ने बताया टेस्टिंग जारी
डीजल में 15% Isobutanol मिलेगा, गडकरी ने बताया टेस्टिंग जारी
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget