एक्सप्लोरर

Bikaji Foods IPO: बीकाजी फूड्स के शेयरों की 7 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग, जानिए निवेशकों को कितना मुनाफा मिला

Bikaji Foods IPO: नमकीन और मिठाई बनाने वाली कंपनी बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के आईपीओ के शेयरों की आज लिस्टिंग हुई है और इसमें निवेशकों को अच्छा मुनाफा भी मिला है.

Bikaji Foods IPO: बीकाजी फूड्स के निवेशकों को इसके शेयरों की लिस्टिंग पर अच्छा मुनाफा मिला है और 300 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले बीएसई पर बीकाजी फूड्स के शेयर 321 रुपये पर लिस्ट हुए हैं. जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर मिले हैं उन्हें इसकी लिस्टिंग पर 7 फीसदी प्रीमियम यानी लिस्टिंग गेन मिला है. एनएसई पर बीकाजी फूड्स के शेयर 323 रुपये पर लिस्ट हुए हैं और इसके शेयरों में निवेशकों को अच्छा लिस्टिंग गेन मिला है. 

रुपये में देखें तो मिला अच्छा मुनाफा
बीकाजी फूड्स के शेयरों पर निवेशकों को प्रति शेयर 21 रुपये और 23 रुपये का मुनाफा मिला है क्योंकि इसका इश्यू प्राइस 300 रुपये था और लिस्टिंग 321 और 323 रुपये प्रति शेयर पर हुई है.

शुरुआती कारोबार में बीकाजी फूड्स का शेयर
शुरुआती कारोबार में बीकाजी फूड्स का शेयर 330 रुपये प्रति शेयर तक ऊपर गया था और ये इसका अभी तक का ऊंचा स्तर है.

Bikaji Foods IPO का प्राइस बैंड क्या था
बीकाजी फूड्स की तरफ से आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 285 रुपये से 300 रुपये के बीच का फिक्स किया गया था. इस आईपीओ के जरिए कंपनी की 881.2 करोड़ जुटाने की तैयारी रही. आईपीओ के तहत 2.94 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत की जा चुकी है. बीकाजी फूड्स का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था यानी इसमें कोई नए शेयर नहीं बेचे गए हैं. इस इश्यू में प्रमोटर्स और इंवेस्टर्स ने अपनी हिस्सेदारी बेची है. कंपनी के मुख्य प्रमोटर में शामिल शिव रतन अग्रवाल और दीपक अग्रवाल ने अपने 25-25 लाख शेयर बेचे हैं. कंपनी का इश्यू 3 नवंबर को खुलकर 7 नवंबर को बंद हुआ था यानी 4 दिनों के लिए आईपीओ ओपन था. 

बीकाजी फूड्स के आईपीओ को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स
बीकाजी फूड्स के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. 7 नवंबर को आईपीओ के आखिरी दिन तक यह 26.67 गुना तक सब्सक्राइब किया गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) में मौजूद डाटा के मुताबिक 2.6 करोड़ शेयर्स की तुलना में 55.04 करोड़ शेयरों की बोली लगाई गई थी. इस आईपीओ में कंपनी में रिटेल निवेशकों ने 4.77 गुना तक सब्सक्राइब किया है. वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 7.10 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 80.63 गुना तक सब्सक्राइब किया गया है.  

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार की गिरावट पर शुरुआत, सेंसेक्स 164 अंक टूटकर 61,708 पर खुला, निफ्टी रहा सपाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget