एक्सप्लोरर

Airtel ने पेश किए फैमिली प्लान, Jio के साथ कड़े मुकाबले के लिए नए ऑफर का सहारा, जानें शेयर पर असर

Airtel-Jio New Plans: मोबाइल टैरिफ वर्ल्ड में फिर वॉर छिड़ने के आसार हैं क्योंकि एयरटेल ने सोमवार को अपने नए पोस्टपेड फैमिली प्लान्स का ऐलान किया है. हाल ही में जियो ने भी नए प्लान्स का एलान किया था.

Airtel & Jio New Plans: भारती एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड की ओर ट्रांसफर करने के लिए कोशिश करना चाहती है. इसी उद्देश्य से उसने 105 से लेकर 320 जीबी इंटरनेट डेटा तक के कई अलग-अलग फैमिली पैक की पेशकश की है. कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि पोस्टपेड कस्टबेस बढ़ाने के लिए ये ऑफर लाए गए हैं.

हाल ही में जियो के नए प्लान लॉन्च, सस्ते और आकर्षक ऑफर के मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद

रिलायंस जियो का नया पोस्टपेड टैरिफ प्लान अपने दूसरे प्रतिद्वंदियों के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा सस्ता है. रिलायंस जियो के इस कदम के बाद दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटरों पर मिलता जुलता प्लान लॉन्च करने का दबाव बढ़ा था और इसी कड़ी में एयरटेल भी नए प्लान्स लेकर आया है. अब ऐसा लग रहा है कि टेलीकॉम सेक्टर में फिर से टैरिफ वॉर की शुरुआत हो सकती है. रिलायंस जियो प्री-पेड मोबाइल सेगमेंट की सबसे बड़ी खिलाड़ी है. कंपनी को सबसे ज्यादा रेवेन्यू प्री-पेड कस्टमर्स से आता है. हालांकि पोस्टपेड कस्टमर्स के मामले में एयरटेल अपने प्रतिद्ववंदियों से थोड़ा आगे है.

वेबसाइट पर दी गई है जानकारी

कंपनी की वेबसाइट पर डाले गए नए फैमिली प्लान 599 रुपये से लेकर 1,499 रुपये महीने तक के हैं, जिनमें डीटीएच और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेवा के साथ ब्लैक फैमिली पैक 799 रुपये से लेकर 2,299 रुपये प्रति महीने तक के हैं. कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि नए प्लान पेश करने का लक्ष्य प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड की ओर आकर्षित करना है.

जानें एयरटेल के नए प्लान के बारे में

एयरटेल की वेबसाइट पर नए फैमिली प्लान 599 रुपये से 1499 रुपये मंथली की रेंज में हैं. 

ब्लैक फैमिली प्लान 799 रुपये से 2,299 रुपये प्रति माह की रेंज में आए हैं

प्लान DTH और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ पेश हुए हैं.

Airtel फैमिली प्लान

एयरटेल का 599 रुपये से शुरू होने वाला फैमिली प्लान दो मोबाइल कनेक्शन, अनलिमिटेड कॉल, 100SMS/दिन, 105GB डाटा के साथ छह महीने के लिए Amazon Prime, एक साल के लिए Disney+Hotstar और Airtel Xstream की सेवा के साथ आता है

1,499 रुपये वाले प्लान में पांच मोबाइल कनेक्शन के साथ ये 320GB इंटरनेट की सर्विस देता है. एक साल के लिए Disney+Hotstar , Netflix Standard और Airtel Xstream मोबाइल की सर्विस मिलती है. छह महीने के लिए Amazon Prime तो है ही.

आज कैसा दिख रहा भारती एयरटेल का शेयर

भारती एयरटेल का शेयर आज तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और इसमें 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 756.55 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार देखा जा रहा है. कंपनी के कुल 33.20 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं में से दिसंबर, 2022 की तिमाही में 5.4 फीसदी पोस्टपेड उपभोक्ता थे.

ये भी पढ़ें

AI: भारत में AI में 45,000 नौकरियां, सैलरी के तौर पर 14 लाख से 45 लाख रुपये तक की इनकम का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget