एक्सप्लोरर

BGDL: सपने में भी नहीं सोच सकते उतना दिया रिटर्न, जानिए कौन सा है यह मल्टीबैगर स्टॉक

Multibager Stock: शेयर बाजार के लुढ़कने के दौर में भी BGDL का शेयर लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट की बुलंदियों पर जाकर बंद हुआ. भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयर ने सालभर में 2647 फीसदी का रिटर्न दिया है...

Upper Circuit: आप किसी शेयर से रिटर्न के बारे में कितनी दूरी तक सोच सकते हैं. कल्पना के घोड़े दौड़ाइए. 50%.. 100%.. 200 %.. 500%..सोचते जाइए. जहां आपकी कल्पना दम तोड़ देगी, उससे भी ज्यादा रिटर्न इस शेयर ने निवेशकों को सालभर में दिया है. यहां तक कि बाजार के लुढ़कने के दौर में भी लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट की बुलंदियों पर जाकर बंद हुआ. यह शेयर है भारत ग्लोबल डेवलपर्स यानी BGDL का. इस शेयर ने निवेशकों को सालभर में 2647 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसे अगर आसान भाषा में कहें तो साढे छब्बीस गुना रिटर्न. 100 रुपये निवेश करने पर 2647 रुपये मिले हैं. इसी तरह YTD  की बात करें तो यानी साल शुरू होने के दिन से 12 दिसंबर तक 2000 फीसदी का रिटर्न मिला है. इसका सीधा मतलब है 20 गुना फायदा. शुक्रवार को भी BGDL का शेयर लगातार तीसरे दिन पांच फीसदी के अपर सर्किट की ऊपरी सीमा पर जाकर बंद हुआ.

सालभर में 56 रुपये से 1183 रुपये पर पहुंचा 

BGDL  के शेयरों में अगर उछाल की बात करें तो यह साल 2024 में 56 रुपये से बढ़कर अभी तक 1183 रुपये पर पहुंच चुका है. जानकारों का मानना है कि कंपनी के शेयरों में इस उछाल का कारण टाटा एग्रो एंड कंज्यूमर प्रॉडक्ट के साथ हुआ एक बड़ा सौदा है. इसके तहत BGDL की सहायक कंपनी टाटा एग्रो को 1650 करोड़ के माल की आपूर्ति करेगी. बीजीडीएल को टाटा एग्रो को चाय की पत्तियां, कॉफी बीन्स, जैविक दाल, नारियल, मूंगफली, सरसों और तिल के साथ ही बादाम, काजू, जायफल और अखरोट जैसे सूखे मेवों सहित कई अन्य उत्पादों की आपूर्ति करनी है. सालभर के लिए मिले इस ऑर्डर के तहत बीजीडीएल को टाटा एग्रो को सही समय पर सामान की आपूर्ति करनी है.

कंपनी का दावा, टाटा से सौदे के बाद बढ़ेगा मुनाफा

बीजीडीएल का दावा है कि टाटा से सौदे के बाद उसके मुनाफे में वृद्धि होगी. कंपनी एग्रीकल्चर सेक्टर में इसे अपने फुटप्रिंट के विस्तार के रूप में देख रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज और मैक्केन इंडिया एग्रो के साथ भी बीजीडीएल ने महत्वपूर्ण साझेदारी की है.

ये भी पढ़ें:

Zomato News: जोमैटो को थमा दिया 803 करोड़ रुपये के GST डिमांड का नोटिस, फिर भी चढ़ गए कंपनी के शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Plan: क्या SIP की तारीख बदलने से मिलता है ज्यादा रिटर्न? कब मिलता है सबसे ज्यादा मुनाफा? जानें
क्या SIP की तारीख बदलने से मिलता है ज्यादा रिटर्न? कब मिलता है सबसे ज्यादा मुनाफा? जानें
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Inflation News: आपकी बढ़ती सुख-सुविधाएं खा रही हैं आपका फंड, क्या होती है 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन'?
आपकी बढ़ती सुख-सुविधाएं खा रही हैं आपका फंड, क्या होती है 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन'?
Inflation: पेट्रोल- डीजल के बाद मुंबई में महंगी हुईं सब्जियां, Heatwave का भी है इसमें बड़ा हाथ, जानें कैसे
पेट्रोल- डीजल के बाद मुंबई में महंगी हुईं सब्जियां, Heatwave का भी है इसमें बड़ा हाथ, जानें कैसे

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget