एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks to Buy: इस शेयर ने भरी रॉकेट जैसी उड़ान, 10 साल में लगाई 17 हजार फीसदी से ज्यादा की छलांग

Best Multibagger Stocks: यह शेयर आज से 10 साल पहले कौड़ियों के भाव में मिल रहा था. अभी इसके शेयर का भाव 425 रुपये पर पहुंचा हुआ है...

कई तरह के केमिकल बनाने वाली कंपनी विधि स्पेशियलिटी फूड इनग्रीडिएंट्स लिमिटेड (Vidhi Specialty Food Ingredients Limited) ने शेयर बाजार में बेहद कमाल दिखाया है. एक समय था जब इस कंपनी के शेयरों के भाव कौड़ियों में थे और अभी एक-एक शेयर 425 रुपये पर पहुंचा हुआ है. यही कारण है कि इसके शेयर को बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगर शेयरों में गिना जाता है.

इस दिग्गज इन्वेस्टर का भरोसा

विधि स्पेशियलिटी फूड इनग्रीडिएंट्स लिमिटेड एक केमिकल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है, जो मुख्य रूप से बेसिक फूड कलर और फूड इनग्रीडिएंट्स बनाती है. कंपनी के ग्राहकों में कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं. अभी इसका एमकैप 2,120 करोड़ रुपये है. इस तरह विधि स्पेशियलिटी फूड इनग्रीडिएंट्स लिमिटेड एक स्मॉलकैप कंपनी है. यह कंपनी जाने-माने निवेशक मुकुल अग्रवाल के भी पोर्टफोलियो का हिस्सा है.

हाल ही में बनाया 52-वीक हाई

शुक्रवार को विधि स्पेशियलिटी फूड इनग्रीडिएंट्स लिमिटेड का शेयर मामूली 0.13 फीसदी गिरकर 425 रुपये पर बंद हुआ था. यह शेयर एक समय 449 रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है. दूसरी ओर इस शेयर का 52 सप्ताह का सबसे निचला स्तर 320 रुपये का है.

हालिया समय नहीं रहा है ठीक

बीते 5 दिनों में इस शेयर के भाव में करीब ढाई फीसदी की तेजी आई है. वहीं एक महीने में इसने 9 फीसदी की और 6 महीने में 26 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. पिछले एक साल में इसकी तेजी करीब 11 फीसदी की है, जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 14 फीसदी के फायदे में है.

1 लाख से बनाया पौने 2 करोड़

विधि स्पेशियलिटी फूड इनग्रीडिएंट्स लिमिटेड के एक शेयर का भाव आज से 10 साल पहले सिर्फ 2.45 रुपये था. इसका मतलब हुआ कि बीते 10 सालों में इस शेयर ने 17,200 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है. दूसरे शब्दों में कहें तो अगर इस शेयर में आज से 10 साल पहले कोई इन्वेस्टर सिर्फ 1 लाख रुपये लगाता और उसे होल्ड किए रहता तो आज उसके पोर्टफोलियो की वैल्यू 1.73 करोड़ रुपये हो गई होती.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: अगले महीने हर दूसरे दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, परेशानी से बचने के लिए बस चंद दिन का टाइम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget