एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: इस शेयर ने तो कमाल कर दिया, सिर्फ 6-6 सौ रुपये लगाकर लखपति बन गए कई लोग

Best Multibagger Stocks: यह शेयर आज से 10 साल पहले कौड़ियों के भाव में मिल रहा था. तब इसका एक शेयर 2 रुपये में मिल रहा था और अभी 550 रुपये के भी पार निकला हुआ है...

शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनका कारोबार बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है और न ही उनका साइज ज्यादा है, लेकिन जिन्होंने रिटर्न देने के मामले में बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियों के छक्के छुड़ा दिए हैं. आज हम एक ऐसी ही छोटी कंपनी की कहानी लेकर आए हैं, जिसने अपने निवेशकों को इस कदर मालामाल बनाया है कि एक बार को भरोसा करना मुश्किल लग सकता है.

छोटा है कंपनी का साइज

यह कहानी है शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स (Shivalik Bimetal Controls) की. यह कंपनी 1984 में स्थापित हुई थी, लेकिन अभी भी इसके कर्मचारियों की संख्या 350 से कम है. कंपनी के साइज की बात करें तो इसका मौजूदा बाजार पूंजीकरण महज 3,210 करोड़ रुपये है. इस लिहाज से एक यह शेयर बाजार की एक स्मॉलकैप कंपनी है.

अभी इस लेवल पर है शेयर

शुक्रवार को शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स का शेयर 0.39 फीसदी गिरकर 559 रुपये पर बंद हुआ था. यह अभी अपने 52-वीक के हाई लेवल से काफ नीचे और 52-वीक के लो लेवल से ठीक-ठाक ऊपर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 750 रुपये का है, जबकि 52 सप्ताह का निचला स्तर 348 रुपये का है. इस तरह देखें तो यह अभी अपने हाई और लो लेवल के लगभग बीच में है.

हाल-फिलहाल का प्रदर्शन

शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स के शेयर में बीते 5 दिनों के दौरान करीब 10 फीसदी की तेजी आई है, जबकि एक महीने के हिसाब से यह अभी 21 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है. बीते 6 महीने में यह 36 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है, जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 40 फीसदी की और पिछले एक साल के दौरान 34 फीसदी की तेजी आई है.

इस तरह से भरी उड़ान

आज से 10 साल पहले शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड के एक शेयर का भाव महज 2 रुपये था, जो अभी 550 रुपये के पार निकला हुआ है. इस तरह देखें तो बीते 10 सालों में इसने ऐसी उड़ान भरी है, जो हैरान करने वाली है. दूसरे शब्दों में कहें तो इस शेयर ने पिछले 10 साल में अपने हर उस निवेशक को लखपति बना दिया है, जिसने इस शेयर में 6-6 सौ रुपये का भी निवेश किया और भरोसा दिखाते हुए अपने पोर्टफोलियो को होल्ड किए रहा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: बासमती चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी, अब सिर्फ इससे महंगे चावल ही भेज सकेंगे देश से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget