एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks: एक साल में साढ़े चार गुना रिटर्न... बैंक में नहीं, बाजार में होता है, इस शेयर को ही देख लीजिए

Best Multibagger Stocks: रेलवे से जुड़ा यह शेयर भारतीय शेयर बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगर शेयरों में गिना जाता रहा है. ताजे ऑर्डर के बाद एक बार फिर से इसमें रैली लौट आई है...

अगर आपको कोई साल भर में पैसा डबल करने की बात कहे तो आप या तो उसे गप्प समझ लेंगे या आपको लगेगा कि सामने वाला कोई झांसा दे रहा है. अब अगर कोई साल भर में साढ़े चार गुना रिटर्न की बात करे, तब तो उस पर यकीन करना एकदम मुश्किल हो जाएगा. आम तौर पर यह है भी मुश्किल और अविश्वसनीय, क्योंकि पैसे को डबल करने में बैंकों को 8-10 साल का समय लग जाता है.

इस शेयर की है ये कहानी

हालांकि शेयर बाजार में यह बात उतनी असंभव या अविश्वसनीय रह जाती है. शेयर बाजार में ऐसे बहुत सारे शेयर हैं, जो साल भर में पैसे को डबल-ट्रिपल बना देते हैं. आज हम आपके लिए कहानी लेकर आए हैं रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam share) के शेयर की, जिसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों के पैसे को साढ़े चार गुना बनाया है.

हाल-फिलहाल में ऐसी रही चाल

आज शुक्रवार का कारोबार समाप्त होने के बाद Rail Vikas Nigam का शेयर 5.65 फीसदी की छलांग लगाकर 138.45 रुपये पर बंद हुआ. इससे पहले गुरुवार को भाव में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी, उसके बाद भी पिछले पांच दिनों में यह शेयर 11 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है. बीते एक महीने में इसके भाव में उतार-चढ़ाव आया है और इसकी बढ़त 12 फीसदी के आस-पास सिमटी रही है.

छह महीने में पैसा डबल

इस शेयर का भाव पिछले छह महीने में ही 110 फीसदी से ज्यादा की तेजी में है. इसका मतलब हुआ कि इस शेयर ने अपने निवेशकों के पैसे को छह महीने से भी कम समय में डबल कर दिखाया है. इस साल की शुरुआत से अब तक के हिसाब से भी यह शेयर 100 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है, जबकि बीते एक साल में इसने 322 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है.

साल भर पहले इतना था भाव

अभी यह शेयर भले ही 138.45 रुपये के स्तर पर है, लेकिन कुछ ही रोज पहले इसने 146.65 रुपये का स्तर छुआ था, जो Rail Vikas Nigam के शेयर का पिछले 52 सप्ताह का उच्च स्तर भी है. एक साल पहले यानी सितंबर 2022 की शुरुआत में इसके एक शेयर का भाव 32 रुपये के पास था. इस तरह देखें तो साल भर में शेयर ने साढ़े चार गुने की तेजी दिखाई है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या है इंप्लायड वॉलेटिलिटी और ऑप्शंस ट्रेडिंग में यह क्यों है महत्वपूर्ण? जानिए बड़े काम की ये 5 बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget