एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: बुलेट की तरह दौड़ा ये रेलवे स्टॉक, देखते-देखते दिया 1200 फीसदी का रिटर्न

Best Multibagger Stock: रेलवे से जुड़ा यह स्टॉक शेयर बाजार में ऐसी तेजी से दौड़ा है कि इन्वेस्टर्स को बुलेट ट्रेन की याद आ गई है. हालांकि इस जबरदस्त तेजी का कनेक्शन वंदे भारत से है...

भारतीय शेयर बाजार अभी रिकॉर्ड रैली कर रहा है. पिछले दो सप्ताह के दौरान इसने कई बार नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया है. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स पहली बार 66 हजार अंक के स्तर के पार निकलकर बंद हुआ. स्वाभाविक है कि बाजार की रैली वापस आते ही बाजार में मल्टीबैगर शेयरों की तलाश तेज हो गई है. आज हम फिर से एक अलग मल्टीबैगर कहानी लेकर आए हैं.

इस कंपनी के शेयर की कहानी

यह कहानी है एक ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक की, जो सीधे तौर पर रेलवे से जुड़ा हुआ है. इस स्टॉक ने तेजी भी ऐसी दिखाई है कि सभी को बुलेट ट्रेन की रफ्तार याद आ गई है. हालांकि मजेदार बात यह है कि इस स्टॉक की रैली का राज बुलेट ट्रेन से तो नहीं बल्कि वंदे भारत ट्रेन से भी कहीं न कहीं जुड़ गया है. हम आपको जिस स्टॉक की कहानी आज बताने जा रहे हैं, वह रेलवे के लिए डिब्बे बनाने वाली कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) का है.

इस तरह की रैली का गवाह

पिछले 3 साल के दौरान बीएसई सेंसेक्स में करीब 83 फीसदी की तेजी आई है. वहीं Titagarh Rail Systems के शेयरों की बात करें तो इसके शेयरों ने पिछले 3 सालों के दौरान 1,234 फीसदी की जबरदस्त रैली दिखाई है. वहीं पिछले 2 साल में इसका भाव 638 फीसदी चढ़ा है. एक साल का इसका रिटर्न 333 फीसदी है. इस साल अभी तक यह 137 फीसदी चढ़ा है.

हाल-फिलहाल में भी तेजी

शुक्रवार को Titagarh Rail Systems का शेयर 1.38 फीसदी की तेजी के साथ 537.60 रुपये पर बंद हुआ. पिछले सप्ताह इसमें करीब 10 फीसदी की तेजी देखी गई. वहीं पिछले एक महीने के दौरान इसके भाव में 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. अभी यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर के पास ट्रेड कर रहा है, जो 543 रुपये का है.

ये प्रोडक्ट बनाती है कंपनी

यह कंपनी रेलवे के लिए तरह-तरह के डिब्बे बनाती है. इनमें यात्री कोच, माल ढोने वाली बोगियां, मेट्रो ट्रेन के डिब्बे शामिल हैं. इनके अलावा कंपनी ट्रेन के इलेक्ट्रिकल्स और स्टील कास्टिंग से लेकर पुल और पानी के जहाज तक बनाती है. कंपनी को हाल ही में वंदे भारत ट्रेन के लिए डिब्बे बनाने के ऑर्डर मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: सरकार के इस फैसले का असर, अब महंगा पड़ेगा राजधानी दिल्ली में अपना घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG Price: महंगी सीएनजी ने बढ़ाई सबकी परेशानी, टूट रहा लोगों का सब्र, ABP से बोले ड्राइवर्स- अब तो बस...
CNG Price: महंगी सीएनजी ने बढ़ाई सबकी परेशानी, टूट रहा लोगों का सब्र, ABP से बोले ड्राइवर्स- अब तो बस...
Shopping News: अब सरकार कराएगी शॉपिंग, जल्द लॉन्च होगी वेबसाइट, जानिए आपको इससे कैसे मिलेगा फायदा?
अब सरकार कराएगी शॉपिंग, जल्द लॉन्च होगी वेबसाइट, जानिए आपको इससे कैसे मिलेगा फायदा?
Petrol-Diesel Price: भारत में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान क्या कर रहा? जानें दोनों देशों की ताजा स्थिति
Petrol-Diesel Price: भारत में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान क्या कर रहा? जानें दोनों देशों की ताजा स्थिति
एयर इंडिया से उड़ने वाले सावधान, घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कर दी भारी कटौती, सफर से पहले देखें लिस्ट
एयर इंडिया से उड़ने वाले सावधान, घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कर दी भारी कटौती, सफर से पहले देखें लिस्ट

वीडियोज

Bakrid Controversy: बकरीद से एक दिन पहले देशभर में भारी बवाल | Mumbai
Shubhendu Government Action: एक्शन में शुभेंदु..Bengal में घुसपैठियों की उलटी गिनती शुरू | TMC
Karnataka CM: कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, Congress में हलचल | Rahul Gandhi | Congress | Siddaramaiah
Breaking | US Iran Ceasefire Update: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, जंग तय? | Hormuz | Trump
West Bengal Politics: सुबह होते ही घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari सरकार का बड़ा एक्शन

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
'कोई फायदा नहीं, पंजाब की तरह भद्द पिटेगी', कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच संजय निरुपम की कांग्रेस को चेतावनी
'पंजाब की तरह भद्द पिटेगी', कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच संजय निरुपम की कांग्रेस को चेतावनी
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
Raja Shivaji BO Day 26 Worldwide: ‘राजा शिवाजी’ ने 26वें दिन भी दुनियाभर में मचाया तहलका, खूब छापे नोट, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
‘राजा शिवाजी’ ने चौथे मंगलवार भी दुनियाभर में मचाया तहलका, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Explained: 487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया... लेटिशिया के साथ हैवानियत की सस्ती सजा क्यों?
487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया! हैवानियत की सस्ती सजा क्यों
Rose Plant Care: जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Embed widget