एक्सप्लोरर

MCD Transfer Fee: सरकार के इस फैसले का असर, अब महंगा पड़ेगा राजधानी दिल्ली में अपना घर

Delhi Property Fee: अगर आप भी देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपको दुखी कर सकती है. अब दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करने होंगे...

देश की राजधानी दिल्ली में घर खरीदना हर किसी का सपना होता है. हो सकता है आप भी आने वाले दिनों में दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे हों. ऐसे में यह खबर आपको निराश कर सकती है, क्योंकि दिल्ली में घर खरीदना महंगा हो गया है. दिल्ली सरकार ने अचल संपत्ति यानी प्रॉपर्टी की ट्रांसफर फीस में 1 फीसदी की वृद्धि की है. यह बढ़ोतरी 25 लाख रुपये से ऊपर की प्रॉपर्टी पर लागू होगा.

25 लाख से कम की प्रॉपर्टी पर राहत

दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि 25 लाख रुपये तक की संपत्ति के ट्रांसफर ड्यूटी शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है. चूंकि बदलाव 25 लाख रुपये से ज्यादा की सभी प्रॉपर्टी पर लागू है, इसका मतलब हुआ कि अब दिल्ली में प्रॉपर्टी से जुड़ी लगभग सारी डील महंगी हो जाएगी, क्योंकि दिल्ली के अंदर इससे कम कीमत की प्रॉपर्टी बहुत सीमित है.

प्रॉपर्टी ट्रांसफर अब इतना शुल्क

महिला या ट्रांसजेंडर के नाम पर 25 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने पर ट्रांसफर ड्यूटी शुल्क 3 फीसदी होगी. पहले यह चार्ज 2 फीसदी था. वहीं, पुरुषों के मामले में 25 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने पर 3 फीसदी के बजाए 4 फीसदी ट्रांसफर फीस होगी. सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इस तरह से होगा वृद्धि का असर

ट्रांसफर ड्यूटी (Transfer Duty) राजस्व विभाग की ओर से लगाए जाने वाले स्टाम्प ड्यूटी (Stamp Duty) और रजिस्ट्रेशन फीस (Registration Fee) का हिस्सा है. प्रॉपर्टी की गिफ्ट, कन्वेयंस या सेल डीड के जरिए ट्रांसफर करने पर बिक्री की रकम पर यह शुल्क लगाया जाता है. ट्रांसफर फीस में वृद्धि के बाद पुरुष के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्टर होने पर 7 फीसदी और महिला के नाम पर ट्रांसफर होने पर 5 फीसदी स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस लगेगी.

पहले से काफी है ट्रांजैक्शन कॉस्ट

रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों का मानना है कि ट्रांसफर फीस बढ़ने का घर खरीदारों (Home Buyers) के सेंटीमेंट पर असर पड़ेगा, क्योंकि GST, स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन समेत दूसरी चीजों की वजह से प्रॉपर्टी की ट्रांजैक्शन कॉस्ट पहले से ही काफी ज्यादा होती है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है, जब ब्याज दरें पहले से उच्च स्तर पर हैं. महंगाई को देखते हुए रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को लगातार बढ़ाया है, जिससे होम लोन व अन्य लोन भी महंगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा रुपया-यूपीआई, अब आसान हो जाएगा आपस में भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget