एक्सप्लोरर

Bank Employees Salary Hike: बैंकों पर पड़ेगा 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ, पेंशन और 5 डे वीक पर अभी फैसला नहीं

Bank Salary Hike: बैंक कर्मचारी लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे. अब इस मांग को पूरा कर दिया गया है. इससे लगभग 9 लाख कर्मचारियों और 3.8 लाख अधिकारियों को फायदा पहुंचेगा.

Bank Salary Hike: इंडियन बैंक असोसिएशन (आईबीए) और कर्मचारी यूनियनों के बीच 17 फीसदी वेतन बढ़ाने को लेकर समझौता हो गया है. यह समझौता एक नवंबर, 2022 से लागू माना जाएगा और पांच साल तक लागू रहेगा. इसके मुताबिक, वेतन वृद्धि करने से एसबीआई समेत सभी सरकारी बैंकों के ऊपर 12449 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.   

17 फीसद होगी वेतन वृद्धि 

समझौते के मुताबिक, सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 17 फीसद वेतन वृद्धि होगी. इस पर 12449 करोड़ खर्च होंगे. नए एग्रीमेंट से लगभग 9 लाख कर्मचारियों और 3.8 लाख अधिकारियों को फायदा पहुंचेगा. आईबीए और कर्मचारी यूनियनों के बीच 7 दिसंबर को वार्ता हुई थी. वेतन वृध्दि को लेकर एक एमओयू भी साइन किया गया. नई वेतन वृध्दि की प्रक्रिया 6 महीने में पूरी कर ली जाएगी. 

 

इस समझौते में ये रहे प्रमुख मुद्दे 

एमओयू के मुताबिक, नई वेतन वृद्धि एक नवंबर, 2022 से लागू होगी. यह अगले 5 सालों तक लागू रहेगी. नए पे स्केल के लिए डीए को बेसिक पे मिला दिया जाएगा. यह नियम 31 अक्टूबर, 2022 से लागू माना जाएगा. साथ ही 3 फीसदी लोडिंग भी लागू होगी, जिसके चलते 1795 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सालाना वेतन वृद्धि का अलग-अलग नियम होगा. हालांकि, पेंशन में वृद्धि के प्रस्ताव पर अभी फैसला होना बाकी है. मगर, उन्हें वन टाइम पेमेंट करने पर सहमति बन चुकी है  

हर शनिवार की छुट्टी पर अभी फैसला नहीं 

आईबीए ने सरकार से हर शनिवार पर छुट्टी रखने की मांग की है. फिलहाल बैंकों की दूसरे और चौथे शनिवार छुट्टी रहती है. वित्त राज्य मंत्री भगवत कराड ने संसद में इसकी पुष्टि कर दी थी. मगर उन्होंने यह नहीं बताया था कि इस पर सरकार विचार कर रही है या नहीं. एमओयू में भी इसका जिक्र नहीं किया गया है. फाइव डे वीक पर फैसला आगे जाकर हो सकता है. दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाया था जबकि बैंक कर्मचारी पिछले साल से ही वेतन वृध्दि की मांग कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें

IIT Placement: आईआईटी में 30 फीसदी तक कम हुए प्लेसमेंट, नहीं मिल रहे अच्छे जॉब ऑफर, कंपनियों ने बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget