एक्सप्लोरर

IIT Placement: आईआईटी में 30 फीसदी तक कम हुए प्लेसमेंट, नहीं मिल रहे अच्छे जॉब ऑफर, कंपनियों ने बनाई दूरी

IIT Placement Slowdown: आईआईटी को नौकरी की गारंटी माना जाता है. हालांकि, इस साल के प्लेसमेंट के आंकड़े हैरान करने वाले हैं. स्टूडेंट्स को मिलने वाले ऑफर काफी कम हो गए हैं.

IIT Placement Slowdown: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में नौकरियों की कमी आई है. इस साल विभिन्न कंपनियां आईआईटी आईं. मगर, उनकी तरफ से जॉब ऑफर 30 फीसदी तक कम हो गए हैं. इस चौंकाने वाले ट्रेंड से पुरानी आईआईटी दिल्ली, बॉम्बे, कानपुर, मद्रास, खड़गपुर, रुड़की, गुवाहाटी और वाराणसी (BHU) परेशान हैं. इस साल के लिए फाइनल प्लेसमेंट को शुरू हुए हफ्ता भर गुजर चुका है. मगर, स्टूडेंट्स के माथे पर चिंता की लकीरें हैं. काफी तैयारी के बाद भी प्लेसमेंट टीम मेंबर्स के अनुसार पिछले साल के मुकाबले जॉब ऑफर 15 से 30 फीसदी तक कम हो गए हैं.

कम्प्यूटर साइंस जैसे कोर्स में भी नहीं मिल रहीं नौकरियां 

हैरानी की बात यह है कि कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स में भी नौकरियां कम हो रही हैं. एक हफ्ते बाद भी कई छात्रों के हाथ में अभी तक नौकरियां नहीं हैं. पिछले कुछ सालों से लगातार कम्प्यूटर साइंस के छात्रों को सबसे पहले नौकरियां मिल जा रही थीं. सिर्फ तीन से चार दिनों में इन सभी स्टूडेंट्स के हाथ में नौकरियां होती थीं. 

प्लेसमेंट ट्रेंड तय करती हैं आईआईटी 

पुरानी आईआईटी इस ट्रेंड से हैरान हैं क्योंकि हर साल इन्हीं संस्थानों से देशभर के लिए प्लेसमेंट का मानक तय हो जाता है. लाखों स्टूडेंट्स हर साल इन प्रतिष्ठित संस्थानों में घुसने के लिए तगड़ी लड़ाई लड़ते हैं ताकि उन्हें अच्छी नौकरी और बेहतर जीवन मिल सके. 

टेक मंदी का दिख रहा असर 

पिछले साल प्लेसमेंट के दौरान ही टेक मंदी का सर दिखने लगा था. इस साल यह और ज्यादा बढ़ गया है. रिक्रूटर कम बच्चों को नौकरी दे रहे हैं. साथ ही कई बड़ी कंपनियां अभी तक प्लेसमेंट के लिए आगे आई ही नहीं हैं. कंपनियों में हायरिंग को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं देखा जा रहा. 

कम स्टूडेंट्स को मिल रहीं नौकरियां 

आईआईटी स्टूडेंट्स का कहना है कि पिछले साल जहां कंपनियां 8 से 10 बच्चों को नौकरियां दे रही थी वो अब सिर्फ 1 से 2 छात्रों को ही जॉब ऑफर कर रही हैं. आईआईटी में फाइनल प्लेसमेंट सेशन एक दिसंबर से शुरू हुआ था. प्लेसमेंट सेल अब और ज्यादा कंपनियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. आईआईटी खड़गपुर को अभी तक 1181 और आईआईटी बीएचयू को 850 ऑफर ही मिले हैं.

ये भी पढ़ें 

Shaktikanta Das: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने फिर से जीते दिल, पीएम मोदी का स्टाइल किया फॉलो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD कराने वालों के लिए खुशखबरी, HDFC और फेडरल बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें
FD कराने वालों के लिए खुशखबरी, HDFC और फेडरल बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें
पैकेटबंद खाने पर लगेगा लाल खतरे का निशान, एक्शन में FSSAI
पैकेटबंद खाने पर लगेगा लाल खतरे का निशान, एक्शन में FSSAI
नेपाल बाढ: देश को फिर से खड़ा करने में खर्च होंगे 48000 हजार करोड़
नेपाल बाढ: देश को फिर से खड़ा करने में खर्च होंगे 48000 हजार करोड़
1 सितंबर से ऑनलाइन शॉपिंग भी मंहगी, 4 रुपए बढ़ गया डिलिवरी चार्ज
1 सितंबर से ऑनलाइन शॉपिंग भी मंहगी, 4 रुपए बढ़ गया डिलिवरी चार्ज

वीडियोज

देखिए नेपाल में तबाही की हर एक तस्वीर
तानाशाह मुनीर vs इमरान एंड सन्स!
नेपाल पर फिर फटेगी 'मौत की झील'!
क्या जातिगत आरक्षण खत्म हो जाएगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
क्या ब्राह्मण-मुसलमानों का साथ, यूपी में 2027 का समाधान है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हमें पता है इस बीमारी का…’, आजादी के नारे लगाने वाले छात्रों को शुभेंदु की चेतावनी
‘हमें पता है इस बीमारी का…’, आजादी के नारे लगाने वाले छात्रों को शुभेंदु की चेतावनी
अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं इकरा हसन, पिता से अखिलेश यादव ने की फोन पर बात
अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं इकरा हसन, पिता से अखिलेश यादव ने की फोन पर बात
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
पीएम मोदी से लेकर नितिन गडकरी तक..., राजनेताओं ने ऐसे बंधवाई राखी-Pics
पीएम मोदी से लेकर नितिन गडकरी तक..., राजनेताओं ने ऐसे बंधवाई राखी-Pics
Embed widget