एक्सप्लोरर

बैंकों में पैसा जमा रखना हुआ घाटे का सौदा, डिपॉजिट पर बेहद कम मिल रहा है ब्याज

आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में कटौती और खुदरा महंगाई बढ़ने की वजह से एफडी और दूसरी स्कीम में पैसा जमा रखने में अब कोई फायदा नहीं दिख रहा है.

बैंक डिपॉजिट ग्राहकों के लिए अब घाटे का सौदा बन गए हैं. डिपॉजिट रेट में तेज गिरावट की वजह से बैंकों में जमा रकम पर ब्याज दर काफी कम हो गई है. आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में कटौती और खुदरा महंगाई बढ़ने की वजह से एफडी और दूसरी स्कीम में पैसा जमा रखने में अब कोई फायदा नहीं दिख रहा है. ब्याज दरें इतनी कम हो गई हैं यह महंगाई को भी मात नहीं कर पा रही है.

महंगाई दर को भी मात नहीं दे पा रही है ब्याज दरें 

मार्च से मई के बीच आरबीआई ने रेपो रेट में 115 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी ताकि कोरोनावायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित इकनॉमी पटरी पर आ सके. इस वजह से बैंक के लोन सस्ते हो गए. लेकिन इसका असर डिपोजिटरों पर पड़ा. सस्ता लोन देने की वजह से बैंकों को जो नुकसान हो रहा था उसकी भरपाई ग्राहकों के डिपोजिट पर ब्याज दर घटा कर की जाने लगी.जून में खुदरा महंगाई दर 6.09 फीसदी रही. जबकि एसबीआई में एक साल के लिए एफडी पर इससे लगभग एक फीसदी की दर (5.10 फीसदी )से ब्याज मिल रहा है.

घरेलू सेविंग्स दर में कमी की आशंका 

कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से लोगों की आमदनी को काफी चोट पहुंची है. बड़े पैमाने पर छंटनी और बिना वेतन के छुट्टी पर भेजे जाने की वजह से लोगों की बचत क्षमता ऐसे भी कम हो गई है. इस पर बैंकों में डिपोजिट पर ब्याज घटने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा. इससे घरेलू बचत प्रभावित होगी. इसका सरकारी खजाने पर भी असर पड़ सकता है. घरेलू बचत दर का गिरना पहले ही चिंता का विषय बना हुआ है. इसमें और कमी सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में महंगाई दर में कमी आ सकती है लेकिन बैंक उतनी जल्दी डिपोजिट पर ब्याज दरों में इजाफा नहीं करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget