एक्सप्लोरर

Byju: बायजू की सब्सिडियरी कंपनियां हो सकती हैं दिवालिया, याचिका हुई दायर 

Byju Subsidiaries: संकटों से जूझ रही बायजू के सामने एक और समस्या खड़ी हो गई है. उसकी सब्सिडियरी कंपनियों को दिवालिया घोषित करने की याचिका दाखिल हुई है.

Byju Subsidiaries: एडटेक फर्म बायजू (Byju) के संकट कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. निवेशकों से विवाद, कैश समस्या, सैलरी भुगतान की दिक्कत और छंटनी जैसी समस्या से जूझ रही बायजू के सामने अब एक और संकट खड़ा हो गया है. बायजू की अमेरिकी सब्सिडियरी कंपनियों को दिवालिया घोषित करने की तैयारी शुरू की जा चुकी है. ये कंपनियां 1.2 अरब डॉलर का कर्ज नहीं चुकाने के कारण दिवालिया हो सकती हैं. कभी 22 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू हासिल कर चुकी इस दिग्गज कंपनी के लिए यह बहुत ही बुरी खबर है.

कर्ज नहीं चुका रही हैं ये तीनों कंपनियां

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बायजू के अमेरिका स्थित लेनदारों ने एडटेक फर्म की सहायक कंपनियों को दिवालिया घोषित करने के लिए याचिका दायर की है. ये कंपनियां अपना कर्ज नहीं चुका रही हैं. एचपीएस इनवेस्टमेंट पार्टनर्स के नेतृत्व में कर्ज देने वालों ने न्यूरॉन फ्यूल इंक (Neuron Fuel Inc), एपिक क्रिएशंस इंक (Epic Creations Inc) और टैंजिबल प्ले इंक (Tangible Play Inc) के खिलाफ बुधवार को डेलावेयर में दिवालियापन के मामले दायर किए. 

पहले ही दिवालिया हो चुकी है बायजू अल्फा

यह तीनों बायजू अल्फा की सब्सिडियरी कंपनियां हैं. बायजू अल्फा (Byju Alpha) को इस साल की शुरुआत में 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर (10,009 करोड़ रुपये) का कर्ज चुकाने में चूक के बाद दिवालिया घोषित कर दिया गया था. लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी नॉन बैंकिंग लोन एजेंसी ग्लास ट्रस्ट (Glas Trust) को 100 से अधिक लेंडर्स द्वारा टर्म लोन के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव एजेंट नियुक्त किया था.

जिम्मेदारियां उठाने का इच्छुक नहीं बायजू मैनेजमेंट 

लेंडर्स ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बायजू मैनेजमेंट के पास अपने दायित्वों का सम्मान करने का कोई इरादा या क्षमता नहीं है. दरअसल, आरोप हैं कि बायजू के फाउंडर और कंपनी में डायरेक्टर के पदों पर काम कर रहे बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran), रिजू रवींद्रन (Riju Ravindran) और दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath) ने अवैध रूप से लोन की 53.3 करोड़ डॉलर रकम में हेर-फेर किया है. इस पैसे के बारे में अभी तक जानकारी नहीं लग पाई है.

ये भी पढ़ें 

BHEL: भेल को अडानी ग्रुप से मिला बड़ा ऑर्डर, 3500 करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget