एक्सप्लोरर

दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक

दिल्ली सरकार ने ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर कंट्रोल के लिए अधिकतम 2.5 लाख ई-रिक्शा चलाने का प्रस्ताव रखा है. इससे ट्रैफिक जाम, सड़क हादसों और प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है.

अगर आप दिल्ली में ई-रिक्शा चलाते हैं या रोजाना सफर के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. दिल्ली सरकार ने राजधानी में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए नई योजना का मसौदा पेश किया है. इसके तहत अब दिल्ली में अधिकतम 2.5 लाख ई-रिक्शा चलाने की अनुमति देने की योजना है. सरकार का कहना है कि इस कदम से सड़कों पर बढ़ते जाम, सड़क हादसों के खतरे और प्रदूषण जैसी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है.

दिल्ली ई-रिक्शा (पंजीकरण और संचालन) योजना 2026 को अभी आखिरी मंजूरी नहीं मिली है. सरकार ने इस मसौदे पर आम लोगों से 30 दिनों के भीतर सुझाव और प्रतिक्रिया मांगी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस प्रस्ताव में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं और ई-रिक्शा चालकों के लिए कौन से नियम लागू करने की तैयारी है.

दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी सीमा

दिल्ली सरकार ने राजधानी में अधिकतम 2,50,000 ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव रखा है. तय सीमा पूरी होने के बाद नए ई-रिक्शा का पंजीकरण नहीं किया जाएगा, जब तक कि सरकार इस सीमा में बदलाव नहीं करती. इस योजना का खास मकसद ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर रोक लगाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चला सकेंगे ई-रिक्शा

प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराने से ई-रिक्शा चलाने की इजाजत नहीं मिलेगी. इसके लिए वैध ई-रिक्शा अनुपालन प्रमाणपत्र (ECC) लेना भी जरूरी होगा. ई-रिक्शा के लिए यह प्रमाण पत्र डिजिटल ECC रूप में जारी किया जाएगा और इस प्रमाणपत्र की वैधता दो साल होगी.

इसमें वाहन के पंजीकरण, मालिक और चालक की जानकारी दर्ज होगी. इसके साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस और सार्वजनिक सेवा वाहन (PSV) बैज, बैटरी, फिटनेस और बीमा से जुड़ी जानकारी भी दर्ज होगी. हालांकि, एक चालक को एक से ज्यादा ECC से जोड़ने की अनुमति नहीं होगी.

एक व्यक्ति और कंपनी कितने ई-रिक्शा रख सकेंगे?

दिल्ली में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अधिकतम पांच ई-रिक्शा रख सकेगा. वहीं, कंपनियों, फर्मों, गैर सरकारी संगठनों, सहकारी समितियों और ड्राइविंग स्कूलों को अधिकतम 100 ई-रिक्शा रखने की अनुमति देने का प्रस्ताव है. इन संस्थाओं को अपने वाहनों के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन या बैटरी बदलने की सुविधा सुनिश्चित करनी होगी. किसी संस्था के बेड़े में ई-रिक्शा की संख्या 25 होने पर उसे एग्रीगेटर लाइसेंस लेना जरूरी होगा.

ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget