एक्सप्लोरर

BHEL: भेल को अडानी ग्रुप से मिला बड़ा ऑर्डर, 3500 करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट   

Adani Power: बीएचईएल ने शेयर मार्केट को दी सूचना में कहा कि इस पावर प्लांट के लिए वह बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर जैसे उपकरणों की आपूर्ति और स्थापना एवं संचालन का पर्यवेक्षण करेगी.

Adani Power: अडानी ग्रुप (Adani Group) और सार्वजनिक क्षेत्र की पावर कंपनी भेल (BHEL) के बीच बड़ी डील हुई है. अडानी ग्रुप की अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) ने भेल को 3500 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है. इस डील के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर में थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा.

बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर की आपूर्ति करनी होगी 

बीएचईएल ने शेयर मार्केट को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने 5 जून को एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. इसमें टेक्नोलॉजी पर आधारित 800-800 मेगावाट की दो बिजली प्लांट के लिए बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर जैसे उपकरणों की आपूर्ति और स्थापना एवं संचालन का पर्यवेक्षण शामिल है. कंपनी ने कहा कि ऑर्डर 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. इसमें जीएसटी अलग से लगेगा. बीएचईएल ने बताया कि बॉयलर और टरबाइन जनरेटर उसके त्रिची और हरिद्वार स्थित कारखानों में बनाए जाएंगे.

बीएचईएल और अडानी पावर के स्टॉक में आया उछाल 

बुधवार को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited) के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 8.80 रुपये (4 फीसदी) ऊपर जाकर 255.35 रुपये पर बंद हुए हैं. उधर, अडानी पावर के शेयरों में भी बुधवार को उछाल आया और यह 3.70 रुपये (0.51 फीसदी) ऊपर जाकर 726.65 रुपये पर बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में बीएचईएल ने निवेशकों को लगभग 200 फीसदी और 2 साल में 400 फीसदी रिटर्न दिया है. कंपनी का 52 हफ्तों का न्यूनतम आंकड़ा 82.20 रुपये और सर्वोच्च स्तर 322.50 रुपये है. 

सोवियत मदद से बनाई गई थी बीएचईएल

भारत सरकार के स्वामित्व वाली बीएचईएल पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी है. वह बिजली उत्पादन के लिए बड़े उपकरण बनाती है. इसकी स्थापना 1956 में सोवियत टेक्नोलॉजी की मदद से की गई थी. उधर, अडानी ग्रुप की सब्सिडियरी अडानी पावर की क्षमता लगभग 15250 मेगावाट है. इसके अलावा कंपनी ने 40 मेगावाट क्षमता का विशाल सोलर प्लांट गुजरात में लगाया है.

ये भी पढ़ें 

NSE World Record: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19.71 अरब ऑर्डर हुए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget