एक्सप्लोरर

काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

आईपीओ मार्केट में अगले हफ्ते जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. एक तरफ जियो का मेगा इश्यू लॉन्च हो रहा है. वहीं, दूसरी तरह 9 अलग कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • पारस हेल्थकेयर सहित अन्य कंपनियां भी अगले सप्ताह लिस्ट होंगी.

देश के प्राइमरी मार्केट के लिए आने वाला हफ्ता ऐतिहासिक रहने वाला है. देश की सबसे बड़ी कंपनी  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल विंग जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) अपना मेगा आईपीओ लेकर आ रही है. इसके अलावा, आने वाले हफ्ते में नौ कंपनियां शेयर बाजार में कदम रखेंगी, जिनमें से छह मेनबोर्ड पर लिस्ट होंगी. इनके जरिए मार्केट से 31,663 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जिनमें से अकेले जियो की हिस्सेदारी 95% से अधिक है. 

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ

जियो भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बनने जा रहा है, जिसका साइज कुल 30,213 करोड़ रुपये का है. इससे पहले हुंडई इंडिया 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आया था. इससे भी पहले एलआईसी 21,000 करोड़ का आईपीओ लेकर आई थी.

जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को लॉन्च होने जा रहा है, जिसके लिए निवेशक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) तक बोली लगा सकेंगे. हालांकि, एंकर निवेशकों के लिए ह दो दिन पहले यानी कि 19 अक्टूबर को ही खुल जाएगा. आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया है. 

एक और आईपीओ भी आ रहा

जियो के साथ-साथ हॉस्पिटल चेन पारस हेल्थकेयर भी 1,450 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुल रहा है. इसके लिए भी शुक्रवार, 23 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 660-693 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. निवेशक कम से कम 21 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद इसके गुणकों (multiples) में बोली लगा सकेंगे. इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को कम से कम 14,553 रुपये का निवेश करना होगा.

पारस हेल्थकेयर के आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर-फॉर सेल दोनों होंगे. आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 950 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री शामिल है. अपर प्राइस बैंड पर पारस हेल्थकेयर का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 7,498 करोड़ रुपये होगा.

9 कंपनियाें की लिस्टिंग भी

अगले सप्ताह लिस्ट होने वाली नौ कंपनियों में से छह BSE और NSE के मेनबोर्ड पर आएंगी, जबकि तीन कंपनियां SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगी. ये कंपनियां टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, डिफेंस और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट जैसे अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी हैं. जिन कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे उनमें HD Fire Protect, Vaibhav Vyapaar, Ravita Engineering Services, Zetwerk, Tonbo Imaging, Sahajanand Medical Technologies, Bonfiglioli Transmissions, Shellz India शामिल हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
खत्म हुआ इंतजार! खुल गया देश का सबसे बड़ा IPO, दांव लगाने से पहले जानें डिटेल
खत्म हुआ इंतजार! खुल गया देश का सबसे बड़ा IPO, दांव लगाने से पहले जानें डिटेल
Advertisement

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget