एक्सप्लोरर

Bank Nifty Index: शेयर बाजार के तूफान में बैंक निफ्टी इंडेक्स का रिकॉर्ड, ऊंचाई का बना दिया ये नया इतिहास

Bank Nifty All Time High: घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों शानदार रैली देखी जा रही है और बाजार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है...

घरेलू शेयर बाजार में आई शानदार रैली के तूफान में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. ऐतिहासिक सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भी एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ और यह कीर्तिमान बनाया बैंक निफ्टी इंडेक्स ने. शुक्रवार के कारोबार के दौरान बैंक निफ्टी इंडेक्स अपने नए ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

इस स्तर पर पहुंचा इंडेक्स

कारोबार के दौरान बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.7 फीसदी उछलकर 47,170.25 अंक के स्तर तक पहुंच गया. यह बैंक निफ्टी का नया लाइफटाइम हाई लेवल है. बैंक निफ्टी इंडेक्स में इस सप्ताह 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. यह जुलाई 2022 के बाद बैंकिंग इंडेक्स का सबसे बड़ा साप्ताहिक फायदा है. इस साल बैंकिंग इंडेक्स 9 फीसदी की बढ़त ले चुका है. हालांकि साल भर के हिसाब से बैंकिंग इंडेक्स बेंचमार्क निफ्टी 50 की तुलना में कम है, जिसने इस साल अब तक 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की है.

रिजर्व बैंक के फैसले से मिली मदद

बैंकिंग इंडेक्स को शेयर बाजार की ओवरऑल रैली से फायदा हो रहा है. आज रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों के ऐलान से बैंकिंग इंडेक्स को सपोर्ट मिला है. रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट को आखिरी बार फरवरी 2023 में हुई बैठक में बढ़ाया गया था. इस तरह देखें तो चालू वित्त वर्ष में रेपो रेट को बदला नहीं गया है. रिजर्व बैंक के फैसले के ऐलान के बाद बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है.

इस तरह चढ़े बैंकिंग शेयर

बैंकिंग शेयरों को देखें तो इस सप्ताह 10 फीसदी तक की तेजी देखी गई है. सप्ताह के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा ने सबसे ज्यादा 10 फीसदी की तेजी दर्ज की है. एक्सिस बैंक के शेयर में 9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. एचडीएफसी बैंक का शेयर 6 फीसदी के फायदे में है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयरों ने सप्ताह के दौरान 5-5 फीसदी की छलांग लगाई है.

इन कारणों से मिल रहा है सपोर्ट

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद घरेलू बाजार में बंपर रैली दिख रही है. पांच में से 3 राज्यों में केंद्र में सत्ताधारी भाजपा को बहुमत मिला है. इससे निवेशकों में उत्साह है. इससे पहले जब 5 दिसंबर को चुनाव के नतीजे सामने आए थे, उस दिन भी बैंक निफ्टी ने नया उच्च स्तर बनाया था, जिसे आज रिजर्व बैंक के ऐलान के बाद बैंक निफ्टी इंडेक्स ने पार कर लिया.

घरेलू बाजार में तेजी बरकरार

घरेलू बाजार की बात करें तो सप्ताह के अंतिम दिन भी बाजार ग्रीन जोन में है. दोपहर 12.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 220 अंक यानी करीब 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 69,740 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर 21 हजार अंक के पास कारोबार कर रहा था. सप्ताह के दौरान निफ्टी 21 हजार अंक के स्तर को भी पार कर चुका है.

ये भी पढ़ें: एसआईपी में करने जा रहे हैं निवेश तो उससे पहले जरूर जान लें ये बातें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget