एक्सप्लोरर

Bank Holiday: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें लिस्ट और समय से निपटाएं अपने काम 

Bank Holidays in August: आरबीआई ने अगले महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. अगले महीने रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस भी पड़ने वाला है.

Bank Holidays in August: बैंक किसी भी नागरिक की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में आपको यह जानकारी रखना बेहद जरूरी है किस-किस दिन बैंक की छुट्टी होने वाली है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने की छुट्टियों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी करता है. आरबीआई के अनुसार, अगस्त में 14 दिन अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आप यह जानकारी जुटाकर अगले महीने बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग कर सकते हैं. 

रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस इसी महीने 

अगस्त में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) और जन्माष्टमी (Janmashtami) जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) भी 15 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में आपको सोच समझकर बैंक से जुड़े काम करने होंगे ताकि दिक्कत से बचा जा सके. इससे आपके समय की बर्बादी भी नहीं होगी. रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. इसके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार भी सारे देश में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों पर भी वहां छुट्टी रहेगी. 

अगस्त में इन दिनों रहने वाली है बैंकों की छुट्टी 

  • 3 अगस्त - केर पूजा (Ker Puja) - अगरतला में छुट्टी रहेगी 
  • 4 अगस्त - रविवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
  • 7 अगस्त - हरियाली तीज - हरियाणा में छुट्टी रहेगी
  • 8 अगस्त - तेंदोंग लो रम फैट (Tendong Lho Rum Faat) - गंगटोक में छुट्टी रहेगी
  • 10 अगस्त - दूसरा शनिवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
  • 11 अगस्त - रविवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
  • 13 अगस्त - पेट्रियट डे (Patriot Day) - इंफाल में छुट्टी रहेगी
  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
  • 18 अगस्त - रविवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
  • 19 अगस्त - रक्षाबंधन - अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ समेत कई जगह छुट्टी रहेगी
  • 20 अगस्त - श्री नारायण गुरु जयंती - कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी
  • 24 अगस्त - चौथा शनिवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
  • 25 अगस्त - रविवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
  • 26 अगस्त - जन्माष्टमी - पूरे देश में छुट्टी रहेगी

एटीएम, यूपीआई और नेट बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल 

अगर आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी जुटानी है तो आरबीआई की वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर जा सकते हैं. हालांकि, इन सभी छुट्टियों के दिन भी आप एटीएम के जरिए कैश विड्रॉल कर सकते हैं. इसके अलावा आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सभी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं.

ये भी पढ़ें 

Ola Electric IPO: हो जाइए तैयार, इस दिन खुलने वाला है ओला इलेक्ट्रिक का 6000 करोड़ रुपये का आईपीओ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार

वीडियोज

Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget