एक्सप्लोरर

Bank Holiday: क्या आपके शहर में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्ट

Buddha Purnima 2023: कल पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में कई शहरों में कल बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आप बैंक संबंधित जरूरी काम आज ही निपटा लें.

Bank Holiday on Buddha Purnima 2023: कल पूरे देश में बड़ी धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2023) का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में 5 मई, 2023 को इस मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम निपटाना है, जो आज ही इसे पूरा कर लें, वरना बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

बैंक में चेक जमा करने से लेकर डिमांड ड्राफ्ट, पैसे विड्रॉल आदि जैसे कई कार्य होते हैं. ऐसे में बैंक में अवकाश होने पर कई जरूरी कार्य रुक जाते हैं. कल बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कई शहरों में छुट्टी रहने वाली है. 

किन शहरों में कल बैंक रहेंगे बंद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की सुविधा के लिए पहले ही बैंक हॉलिडे की लिस्ट को जारी कर देता है. बुद्ध पूर्णिमा 2023 के मौके पर कई शहरों में बैंक में अवकाश रहेगा. इसमें अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू कश्मीर, कोलकता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो आज ही अपने बैंक संबंधित जरूरी काम निपटा लें.

मई में कुल इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

बुद्ध पूर्णिमा के अलावा बैंक 10 दिन और बंद रहेंगे. इसमें शनिवार, रविवार की छुट्टी के अलावा रवींद्रनाथ टैगोर जयंती, महाराणा प्रताप जयंती आदि के कारण अवकाश भी शामिल है.

  • 7 मई, 2023- रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में रहेगा अवकाश.
  • 9 मई, 2023- रवींद्रनाथ टैगोर के जयंती के कारण कोलकाता में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 13 मई, 2023- दूसरा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में रहेगा अवकाश.
  • 14 मई, 2023- रविवार के कारण बैंक में रहेगा अवकाश.
  • 16 मई, 2023- सिक्किम राज्य दिवस के कारण सिक्किम में बैंक रहेंगे बंद.
  • 21 मई, 2023- रविवार के कारण बैंकों रहेंगे बंद.
  • 22 मई, 2023- महाराणा प्रताप जयंती के कारण शिमला में बैंकों में रहेगा अवकाश.
  • 24 मई, 2023- त्रिपुरा में बैंक काजी नजरुल इस्लाम जयंती के कारण बंद रहेगा 
  • 27 मई, 2023- चौथा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक रहेगा अवकाश.
  • 28 मई, 2023- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद.

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाए काम

अगर बैंक में अवकाश है तो भी आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग आदि के जरिए कई जरूरी काम निपटा सकते हैं. एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप कैश विड्रॉल के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही आजकल डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए यूपीआई एक बेहद पॉपुलर माध्यम बन चुका है.  

ये भी पढ़ें-

Ajay Banga: अजय बंगा को चुना गया विश्व बैंक का नया अध्यक्ष, जानिए भारत से क्या है खास रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget