एक्सप्लोरर

Bajaj Auto Share: बजाज ऑटो ने शेयरोहोल्डर्स को दिया तोहफा, 8 दिनों के लिए खुल रहा ये ऑफर

Bajaj Auto Share Buy Back 2024: बजाज ऑटो ने शेयरों के पुनर्खरीद के इस ऑफर का ऐलान सोमवार को किया था. ऑफर आज से 13 मार्च तक खुला रहेगा...

दोपहिया व तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो अपने शेयरधारकों के लिए शानदार मौका लेकर आई है. देश की प्रमुख वाहन कंपनियों में एक बजाज ऑटो ने शेयरों के पुनर्खरीद का ऐलान किया है. शेयर बायबैक का यह ऑफर आज 6 मार्च से खुल रहा है.

आज से 13 मार्च तक खुला रहेगा ऑफर

बजाज ऑटो ने शेयरों के पुनर्खरीद के इस ऑफर का ऐलान सोमवार 4 मार्च को किया था. शेयर बायबैक का यह ऑफर आज से अगले 8 दिनों के लिए खुल रहा है. यानी कंपनी 6 मार्च से 13 मार्च को कारोबार बंद होने तक अपने शेयरधारकों से बायबैक करने वाली है. कंपनी के इस ऑफर में उसके शेयरधारकों को तगड़ी कमाई होने वाली है.

बजाज ऑटो के बायबैक ऑफर की रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने इस ऑफर के लिए 29 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय किया है. यानी जिन शेयरधारकों के पास 29 फरवरी तक बजाज ऑटो के शेयर होंगे, उन्हें ही इस ऑफर का फायदा मिल पाएगा. बजाज ऑटो के शेयर बायबैक के इस ऑफर का साइज काफी बड़ा होने वाला है. इस ऑफर में कंपनी की योजना 10 रुपये फेस वैल्यू के 40 लाख तक शेयरों को खरीदने की है. यह कंपनी की 1.41 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.

बायबैक से शेयरहोल्डर्स को होगी इतनी कमाई

कंपनी ने शेयरों की पुनर्खरीद के लिए 10 हजार रुपये प्रति शेयर का भव सेट किया है. अभी बजाज ऑटो के एक शेयर की कीमत 8,350 रुपये है. सोमवार को ऑफर के ऐलान के बाद बजाज ऑटो के शेयरों में तेजी आई है. कल मंगलवार को यह शेयर 1.74 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था. सोमवार को इसके एक शेयर की कीमत 8,042.75 रुपये थी. यानी इस ऑफर के तहत जिन शेयरधारकों को फायदा मिलेगा, उन्हें एक ही बार में करीब 24 फीसदी का मुनाफा हो जाएगा.

इन निवेशकों को मिलेगा ऑफर का लाभ

बजाज ऑटो के इस शेयर बायबैक ऑफर में वैसे शेयरहोल्डर बिड डाल पाएंगे, जिनके पास 29 फरवरी तक बुक में कंपनी के शेयर होंगे. रिजर्व कैटेगरी के लिए बायबैक एनटाइटलमेंट रिकॉर्ड डेट पर होल्ड किए हर 27 शेयरों पर 7 शेयरों की तय की गई है. इसी तरह जनरल कैटेगरी के शेयरहोल्डर हर 82 शेयर पर 1 शेयर के लिए बायबैक की बोली लगा सकेंगे. बायबैक की बोलियों को एक्सचेंज पर 20 मार्च तक सेटल किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस मल्टीबैगर शेयर का बंपर रिटर्न, 3 साल में आई 765 पर्सेंट तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget