एक्सप्लोरर

JTL Industries: इस मल्टीबैगर शेयर का बंपर रिटर्न, 3 साल में आई 765 पर्सेंट तेजी

Best Multibagger Stock: इस मेटल स्टॉक में इधर के कुछ सेशन से भले ही करेक्शन का प्रेशर बना हुआ हो, लंबी अवधि में इसने जबरदस्त परफॉर्म किया है...

स्टील के पाइप व ट्यूब बनाने वाली कंपनी जेटीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है. पिछले कुछ सालों के दौरान इस शेयर के भाव में बेमिसाल तेजी रिकॉर्ड की गई है.

हालिया सेशंस में हल्का करेक्शन

आज के कारोबार में यह शेयर थोड़ा गिरा हुआ है और शुरुआती सेशन में करीब 1 फीसदी के नुकसान के साथ 260 रुपये से नीचे कारोबार कर रहा है. बीते 5 दिनों हिसाब से यह शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है. वहीं एक महीने के हिसाब से शेयर करीब 4 फीसदी डाउन है. शेयर अभी अपने 52-वीक के हाई लेवल 278 रुपये की तुलना में करीब 7 फीसदी नीचे है.

साल भर में आई ऐसी तेजी

हालांकि हाल-फिलहाल में भाव में आए हल्के करेक्शन को छोड़ दें तो इस शेयर का रिटर्न जबरदस्त है. इस साल की शुरुआत की तुलना में हालिया करेक्शन के बाद भी यह शेयर 9 फीसदी से ज्यादा के फायदे में है. वहीं बीते 6 महीने में इस शेयर का भाव 24 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है. साल भर के हिसाब से बात करें तो एक साल पहले के स्तर की तुलना में अभी यह करीब 65 फीसदी के फायदे में ट्रेड कर रहा है.

निवेशकों को मिला इतना रिटर्न

इस मल्टीबैगर शेयर ने बीते 3 साल के दौरान करीब 765 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. समान अवधि में जेटीएल इंडस्ट्रीज के पैरेंट इंडेक्स यानी बीएसई स्मॉल कैप में 122 फीसदी की और बीएसई सेंसेक्स में करीब 48 फीसदी की तेजी आई है. बीते एक साल के दौरान शेयर का निचला स्तर 142.75 रुपये का है, जहां वह 28 मार्च 2023 को गया था.

ब्रोकरेज ने दिया है इतना टारगेट

जेटीएल इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप फिलहाल 4,600 करोड़ रुपये के पास है. इसका पीई रेशियो 40.13 है, जबकि डिविडेंड यील्ड 0.039 फीसदी है. इस मेटल स्टॉक को एक्सिस सिक्योरिटीज ने 300 रुपये का टारगेट दिया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने भी इस शेयर को 300 रुपये का टारगेट दिया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: चीन ने भी मान ली ये बात, ठीक नहीं चल रहे हैं अर्थव्यवस्था के हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget