एक्सप्लोरर

Rajiv Bajaj: टैक्स को लेकर फिर से मुखर हुए राजीव बजाज, बाइक और स्कूटर पर इतना GST क्यों

Bajaj Auto: बजाज ऑटो के सीईओ ने कहा कि सरकार ईवी स्कूटर और बाइक पर 5 फीसदी जीएसटी ले रही है. मगर, दुनिया की पहली सीएनजी बाइक फ्रीडम 125 पर हमें 28 फीसदी टैक्स देना पड़ रहा है.

Bajaj Auto: देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के सीईओ राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) ने एक बार फिर से गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स का मसला उठाया है. पहले भी कई बार राजीव बजाज बाइक और स्कूटर पर लगने वाले 28 फीसदी टैक्स के खिलाफ बोल चुके हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार इलेक्ट्रिक वेहिकल (EV) पर 5 फीसदी टैक्स ले रही है. मगर, सीएनजी बाइक पर 28 फीसदी टैक्स लिया जा रहा है. बजाज ऑटो ने हाल ही में दुनिया की पहली सीएनजी बाइक फ्रीडम 125 (Freedom 125) लॉन्च की थी. 

सीएनजी बाइक पर भी देना पड़ रहा 28 फीसदी जीएसटी 

राजीव बजाज ने कहा कि सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों को क्लीन एनर्जी वेहिकल में गिना जाता है. इसके बावजूद इस पर हमें 28 फीसदी टैक्स देना पड़ रहा है. बजाज ऑटो ने सीएनजी बाइक पर टैक्स छूट की मांग की है. सीएनबीसी टीवी 18 को दिए एक इंटरव्यू में राजीव बजाज ने कहा कि ईवी स्कूटर बाइक की तुलना में काफी आगे निकलते जा रहे हैं. इसलिए कंपनी फेस्टिव सीजन तक एक लाख सीएनजी बाइक बेचना चाहता है. बजाज ऑटो आगे भी कई नए क्लीन एनर्जी वेहिकल लेकर आने वाली है. राजीव बजाज ने कहा कि हम जल्द ही एक और सीएनजी मोटरसाइकिल पेश करेंगे.

एथेनॉल से चलने वाली बाइक और थ्री व्हीलर पेश करेंगे 

राजीव बजाज ने बताया कि बजाज ऑटो अगले महीने एथेनॉल से चलने वाली बाइक और थ्री व्हीलर पेश करने की तैयारी कर ली है. इनकी लॉन्चिंग वित्त वर्ष 2025 में होगी. इसके अलावा अगले वित्त वर्ष में कंपनी किफायती और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च करेगी. अगले साल की शुरुआत में एक नया चेतक प्लेटफॉर्म आने की भी उम्मीद है. इलेक्ट्रिक बाइक के लॉन्च पर राजीव बजाज ने कहा कि ईवी सेगमेंट में बाइक की तुलना में स्कूटर ज्यादा सफल हो रहे हैं. 

फ्रीडम सीएनजी बाइक की सेल लगातार बढ़ रही  

राजीव बजाज ने बताया कि अगस्त में हम लगभग 9000 फ्रीडम 125 सीएनजी बाइक की डिलीवरी करेंगे. जनवरी तक हम हर महीने 40 हजार सीएनजी बाइक बेचने लगेंगे. इस बाइक में 2 किलो का सीएनजी सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक लगा हुआ है. इसकी रेंज 330 किमी बताई जाती है. इसकी 2000 यूनिट बेची जा चुकी हैं. उन्होंने बताया कि हम अगले वित्त वर्ष में एक ई-रिक्शा भी लॉन्च करेंगे. बजाज ऑटो के सीईओ ने बताया कि हमारा ईवी बिजनेस प्रॉफिट में है. कंपनी की इस मार्केट में 18 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी का चेतक स्कूटर (Chetak Scooter) टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करता है.

ये भी पढ़ें 

Paytm: विजय शेखर शर्मा को नहीं मिला सेबी का कोई नया नोटिस, पेटीएम ने निवेशकों को दिलाया भरोसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget