एक्सप्लोरर

UK Global Investors Summit 2023: बाबा रामदेव करेंगे 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश, पैदा होंगे रोजगार के हजारों मौके

Baba Ramdev on Viksit Bharat: बाबा रामदेव उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में हिस्सा ले रहे थे. समिट के दौरान उन्होंने 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया.

पतंजलि के संस्थापक एवं योग गुरू बाबा रामदेव आने वाले दिनों में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने वाले हैं. उन्होंने विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रस्तावित निवेश से हजारों लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा होने वाले हैं.

समिट में शामिल हुए ये उद्योगपति

बाबा रामदेव शुक्रवार 8 दिसंबर को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में हिस्सा ले रहे थे. यह समिट आज 8 दिसंबर से शुरू हुआ है और 9 दिसंबर तक चलने वाला है. समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस शिखर सम्मेलन में देश के कई शीर्ष उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें अडानी ग्रुप के डाइरेक्टर एवं एग्रो व ऑयल एंड गैस बिजनेस के हेड प्रणव अडानी, जेएसडब्ल्यू के एमडी सज्जन जिंदल, आईटीसी के एमडी संजीव पुरी, एम्मार इंडिया के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के चेयरमैन आर दिनेश आदि प्रमुख हैं.

इन्वेस्टर्स से बाबा रामदेव की अपील

कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के विकसित भारत के दृष्टिकोण का जिक्र किया. उन्होंने तमाम इन्वेस्टर्स से प्रधानमंत्री के विकसित भारत और देश को ग्लोबल इकोनॉमिक पावरहाउस बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया. बाबा रामदेव ने देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का भी संदर्भ दिया और इस दिशा में पतंजलि के योगदानों की चर्चा की.

10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार

बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि निवेश और रोजगार सृजन में अपनी ओर से योगदान दे रही है. उन्होंने सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि पतंजलि की ओर से 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इस निवेश से आने वाले दिनों में 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा. बाबा रामदेव ने नया भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की. उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कॉरपोरेट घरानों से उत्तराखंड में यूनिट लगाने की अपील भी की.

इन उद्योगपतियों ने भी किया ऐलान

सम्मेलन के दौरान सज्जन जिंदल ने राज्य में 15 हजार करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया. उन्होंने धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के सरकार के जारी प्रयासों की सराहना की. वहीं टीवीएस सप्लाई चेन के आर दिनेश ने राज्य में अपने मौजूदा प्लांट का विस्तार करने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी राज्य में निवेश बढ़ाएगी, जिससे 7 हजार से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे. उन्होंने राज्य में पहला स्पेशियलिटी मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने की भी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: रेल मंत्री ने शेयर की पहली झलक, बनकर तैयार हुआ भारत में बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन, देखें तस्वीरें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget