एक्सप्लोरर

PM Modi @ B20 Summit: गरीबों के लिए काम कर रही सरकार, पीएम मोदी बोले - भारत में होगा सबसे बड़ा मिडिल क्लास

B20 Summit 2023 Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे. इससे पहले उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में संबोधन दिया था...

B20 Summit 2023 Update:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आने वाले सालों में भारत के पास सबसे बड़ा मध्यम वर्ग होगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार गरीबों के हिसाब से नीतियां बना रही है और इसके कारण देश में मिडिल क्लास का नया उभार हो रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को बी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बातें की. क्रिप्टोकरेंसी से लेकर कारोबार करने की सुगमता जैसे मुद्दों पर उन्होंने अपनी बातें रखीं. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की नीतियों के बारे में भी जानकारी दी.

देशों के टूटे भरोसे को जोड़ रहा भारत

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सभी देशों के बीच भरोसे के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान विभिन्न देशों के बीच आपस में अविश्वास का माहौल कायम हो गया था. भारत उसे दुरुस्त कर रहा है. भारत ने महामारी के दौरान 150 से ज्यादा देशों को दवाओं की आपूर्ति की. उन्होंने ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर कहा कि आने वाले समय में जिस देश की मित्रता भारत से ज्यादा गहरी होगी, उसकी अर्थव्यवस्था भी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी.

सिर्फ बाजार समझने की मानसिकता बदलें

ग्लोबल इकोनॉमी में एक देश का दूसरे देशों के साथ अंतर्संबंध पर उन्होंने कहा कि अन्य देशों को सिर्फ बाजार समझने की मानसिकता कभी काम नहीं करेगी. अगर प्रोग्रेस चाहिए तो हर किसी को बराबर का भागीदार समझना होगा. अगर यह रवैया अपनाएंगे तभी वे देश भी समृद्ध होंगे जो उत्पादन कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कंपनियों के योगदान की तारीफ की. उन्होंने कहा, कंपनियां चाहे छोटी हों या बड़ी, वे संभावनाओं को समृद्धि में, बाधाओं को अवसरों में और आकांक्षाओं को उपलब्धियों में बदल सकती हैं.

सोलर एनर्जी की सफलता दोहराएगा भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि समय के साथ ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण होती जाएगी. भारत इसमें अधिक अहम व प्रभावी भूमिका निभाने जा रहा है. उन्होंने ग्रीन एनर्जी पर भी भारत के योगदानों का जिक्र किया और कहा कि जो सफलता सोलर एनर्जी के मामले में भारत ने हासिल की है, उसे ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में भी दोहराने का प्रयास किया जाएगा.

सभी को अपनाना चाहिए भारत का ये सिस्टम

बी20 समिट के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने ग्रीन एनर्जी पर भारत के प्रयासों को दोहराया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हर कोई अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं, उसी तरह से ग्रह की सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है. इसी कारण भारत ने ग्रीन क्रेडिट सिस्टम की शुरुआत की है, जो एक प्रो-प्लैनेट अप्रोच है और हर देश को इसे अपनाना चाहिए. हमें ऐसा इकोसिस्टम बनाने की जरूरत है, जो हमारी पृथ्वी को स्वस्थ रखे.

ये भी पढ़ें: हजारों घर खरीदारों के लिए उम्मीद की किरण, नोएडा के इस घोस्ट टाउन में शुरू हुआ काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget