एक्सप्लोरर

53 साल बाद रिटायर होंगे IT क्षेत्र के महारथी अजीम प्रेमजी, अब बेटे रिशद संभालेंगे कमान

IT क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन अजीम प्रेमजी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. 31 जुलाई को उनके स्थान पर उनके बेटे रिशद प्रेमजी कंपनी की कमान संभालेंगे.

नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने सेवानिवृत्त होने की घोषणा की है. आईटी क्षेत्र में तरक्की की नई कहानी लिखने वाले अजीम प्रेमजी 30 जुलाई को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके सेवानिवृत्त के बाद यह पद उनके बेटे रिशद प्रेमजी संभालेंगे. अजीम प्रेमजी ने भरोसा जताया कि उनका बेटा कंपनी को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा. बता दें कि अजीम प्रेमजी पचास साल से कंपनी की बागडोर संभालने रहे हैं.

बने रहेंगे गैर-कार्यकारी निदेशक 

हालांकि, वह जुलाई 2024 तक गैर-कार्यकारी निदेशक बने रहेंगे और कंपनी के संस्थापक चेयरमैन भी रहेंगे. रिशद वर्तमान में विप्रो के मुख्य रणनीति अधिकारी और निदेशक मंडल के सदस्य हैं. प्रेमजी ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में भरोसा जताया कि विप्रो नई ऊंचाइयों को छूने के लिए अपने आप में बदलाव करना जारी रखेगी. दुनिया बदल रही है लेकिन कंपनी अपने मूल्यों पर दृढ़ता से प्रतिबद्ध है.

अजीम प्रेमजी ने विप्रो का भविष्य शानदार बताया

अजीम प्रेमजी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि विप्रो का भविष्य पहले से ज्यादा शानदार होगा. प्रेमजी ने कहा कि रिशद ने सोच और अनुभव के नए तरीके पेश किए हैं. ये विप्रो को बहुत ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे. शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के बाद रिशद ने कर्मचारियों को दिए संदेश में कहा कि विप्रो का भविष्य चमकदार है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके लोग (कर्मचारी) हैं.

रिशद प्रेमजी ने क्या कहा

रिशद प्रेमजी ने कहा, "पिछले 53 सालों से अजीम प्रेमजी ने विप्रो को एक छोटे से कारोबार से बढ़ाकर इस मुकाम तक पहुंचाया और इसका नेतृत्व किया. उनका योगदान और उपलब्धि विप्रो की सफलता से परे है. वह आईटी उद्योग के वैश्विक स्तर पर प्रमुख लोगों मे से एक हैं. सादगी है पसंद अजीम प्रेमजी एक सादगी पसंद व्यक्ति हैं. वह समय-समय पर अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान कर देते हैं. वह कई सामाजिक कार्यों में भी लगे हुए हैं.

बंगाल चुनाव में टीएमसी के लिए काम करेंगे प्रशांत किशोर, कोलकाता में ममता बनर्जी से हुई मुलाकात

पूर्व पीएम वाजपेयी के घर में रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा की आवास समिति ने आवंटित किया बंगला

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने जवान अहमद बेग की गोली मारकर हत्या की, ईद की छुट्टी पर घर आए थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget