एक्सप्लोरर

ATF Price Hike: एटीएफ के दामों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी, 1 लाख 10 हजार ₹ किलोलीटर से भी ज्यादा हुए दाम

एटीएफ के दामों में आग लग गई है और एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में 18 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है. अब ये सबसे उच्चतम स्तरों पर जा चुकी हैं, जानें कितने पर आ गए हैं ATF के दाम..

ATF Price Hike: कच्चे तेल के दाम यूं तो 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं लेकिन इसकी हालिया कीमतों में इजाफे के चलते एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं. आज इसकी कीमतों में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई जिसके बाद इसके दाम रिकॉर्ड हाई पर आ गए हैं. 

विमान ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 18 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है. विमान ईंधन के दाम 1,10,666.26 किलोलीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे हैं. ये खबर पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक आई है. इस तरह देखा जाए तो एटीएफ के दामों में आग लग गई है.

कितना हुआ है इजाफा
एटीएफ के दाम में 17,135.63 रुपये प्रति किलोलीटर का इजाफा हुआ है और इस तरह नेशनल कैपिटल रीजन में इसके दाम 18.3 फीसदी बढ़ चुके हैं. 1 लाख 10 हजार 666 रुपये प्रति किलोलीटर से भी ज्यादा के दाम पहली बार हुए हैं और इसके दाम निश्चित तौर पर एयरलाइंस की लागत पर इसका असर आएगा. 

जेट फ्यूल प्राइस महंगा होने से महंगे टिकटों के आसार
जेट फ्यूल या एटीएफ महंगा होने से और इसके ऑल टाइम हाई लेवल पर आने से एयर टिकटों के महंगा होने के आसार नजर आ रहे हैं और यात्रियों को हवाई सफर के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. 

इस साल छठी बार बढ़े दाम
एटीएफ के दाम इस साल लगातार छठी बार बढ़े हैं और पहली बार 1 लाख किलोलीटर के पार चले गए हैं. बता दें कि हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को जेट फ्यूल के दाम में बदलाव किया जाता है. इस बार इतनी ज्यादा बढ़ोतरी पिछले दिनों क्रूड ऑयल के बेतहाशा चढ़ते दामों की वजह से हुई है और अंतरार्ष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम में उबाल का असर घरेलू जेट फ्यूल पर आ गया है.

जानें मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में ATF के भाव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें भी पिछले हफ्ते 14 साल के सबसे उच्च स्तर करीब 140 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थीं. अब मुंबई में एटीएफ के दाम 109,119.83 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 114,979.70 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 114,133.73 रुपये प्रति किलोलीटर हैं. एटीएफ की कीमत अगस्त 2008 में 71,028.26 रुपये प्रति किलोलीटर थी, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 147 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल को छू गई थीं. इस वर्ष की शुरुआत से हर 15 दिन में एटीएफ के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

Gold Silver Prices: आज फिर घट गए सोने के दाम, जानें कितने सस्ते हुए हैं आज गोल्ड और सिल्वर

TATA Motors का बड़ा दांवः 5 साल में EV सेक्टर में 15,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी कंपनी, जानें स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget