एक्सप्लोरर

Ashneer Grover: भारत पे विवाद में बढ़ गई अशनीर ग्रोवर की मुश्किल, EOW ने इस रिश्तेदार को किया अरेस्ट

Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर के एक रिश्तेदार की भारत पे मामले में गिरफ्तारी हुई है. यह पहली बार है जब अशनीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य को मामले में अरेस्ट किया गया है.

Ashneer Grover: भारतपे (BharatPe) के फाउंडर एवं पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर की मुश्किल बढ़ गई है. भारतपे मामले में अशनीर के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी भारतपे के फंड्स की कथित हेराफेरी के मामले में की गई है. यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने की है.

ऐसा पहली बार हुआ है जब अशनीर ग्रोवर के परिवार के किसी सदस्य को इस मामले में अरेस्ट किया गया है. मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के अनुसार दीपक गुप्ता नाम के व्यक्ति की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है. उन्हें 19 सितंबर को अरेस्ट किया गया. वह अशनीर की पत्नी माधुरी जैन की बहन के पति हैं. इस मामले में माधुरी ग्रोवर पर भी कई आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था.

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक दीपक गुप्ता को फिलहाल दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जहां से उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस रिमांड में रखने की मांग की जाएगी. उन्हें साकेत कोर्ट की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पास पेश किया जाएगा.

अशनीर के परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ चल रहा मामला

भारत पे ने अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ दिसंबर 2022 में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उनमें अशनीर ग्रोवर के अलावा उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर, माधुरी जैन के भाई श्वेतांक जैन, माधुरी के पिता सुरेश जैन और दीपक गुप्ता का नाम शामिल है. इन सभी लोगों पर भारत पे के 81.30 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगा है.

परिवार पर लगे ये आरोप

अशनीर और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ भारत पे ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि फर्जी ह्यूमन रिसोर्स कंसल्टेंट के नाम पर फर्जी भुगतान और वेंडर्स के गैर जरूरी पेमेंट के जरिए कंपनी के पैसों का गबन किया गया है. भारतपे के अनुसार, कई लोगों के नाम पर फर्जी इनवॉइस बनाकर कंपनी के करोड़ों रुपये इधर-उधर किए गए. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मई 2023 में अशनीर और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी. पिछले महीने इस मामले में अमित कुमार बंसल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसके ऊपर 2019 से 2021 के बीच 72 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगा है. अब अशनीर के परिवार तक गिरफ्तारी की आंच पहुंचने लगी है.

ये भी पढ़ें:

Share Market: घरेलू शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 84 हजार के पार निकला सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget