एक्सप्लोरर

Share Market: घरेलू शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 84 हजार के पार निकला सेंसेक्स

Share Market All Time High: सेंसेक्स और निफ्टी ने एक दिन पहले भी नए हाई लेवल का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन बाद में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली का शिकार हो गया था...

घरेलू शेयर बाजार ने आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन नए ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना दिया. कारोबार की थोड़ी सुस्त शुरुआत करने के बाद कुछ ही देर में बाजार में जबरदस्त रैली रिकॉर्ड की गई और बीएसई सेंसेक्स इतिहास में पहली बार 84 हजार अंक के पार निकल गया.

सुबह हुई थी धीमी शुरुआत

घरेलू बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ की थी और शुरुआती सेशन में बाजार पर दबाव दिख रहा था. सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 350 अंक और निफ्टी करीब 100 अंक की तेजी में खुला था. चंद मिनटों बाद सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स का फायदा सिमटकर 175 अंक पर आ चुका था और वह 83,370 अंक के पास कारोबार कर रहा था. हालांकि बाद में कारोबार के दौरान बाजार ने शानदार वापसी की.

सेंसेक्स और निफ्टी का नया रिकॉर्ड

सुबह 11 बजे सेंसेक्स 816 अंक से ज्यादा (करीब 1 फीसदी) की शानदार बढ़त के साथ 83,985.07 अंक पर कारोबार कर रहा था. उससे पहले इंट्राडे में सेंसेक्स एक समय 84,026.85 अंक पर पहुंच गया. यह सेंसेक्स के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब वह 84 हजार अंक के स्तर के पार निकला है. इसी तरह निफ्टी 25,663.45 अंक का हाई लेवल छूने के बाद 11 बजे करीब 225 अंक (0.90 फीसदी) की बढ़त में 25,645 अंक पर कारोबार कर रहा था.

एक दिन पहले भी बना था रिकॉर्ड

इससे पहले गुरुवार को भी घरेलू बाजार ने नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया था. कल के कारोबार में सेंसेक्स ने 83,773.61 अंक के और निफ्टी ने 25,611.95 अंक के नए ऑल टाइम हाई लेवल को छू दिया था. बाद में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली होने से बाजार कुछ नीचे आ गया था. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 236.57 अंक (0.29 फीसदी) की तेजी के साथ 83,184.80 अंक पर और निफ्टी50 38.25 अंक (0.15 फीसदी) की बढ़त लेकर 25,415.95 अंक पर बंद हुआ था.

इन शेयरों में जबरदस्त तेजी

घरेलू बाजार को आज के कारोबार में बैंकिंग, आईटी, ऑटो, मेटल्स और एनर्जी स्टॉक्स से सपोर्ट मिल रहा है. इन सेक्टरों के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रहीर है, जिनसे बाजार को मुनाफावसूली के दबाव से उबरने में मदद मिली. सेंसेक्स पर महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर करीब 4-4 फीसदी की तेजी में थे. मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और एलएंडटी में 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी थी. सेंसेक्स पर सिर्फ तीन शेयर एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और टीसीएस निगेटिप ट्रेड कर रहे थे.

फेडरल रिजर्व के ऐलान से रैली

वैश्विक बाजार पहले ही अनुकूल बने हुए हैं. अमेरिक में सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दर में 0.50 फीसदी की उम्मीद से बढ़कर कटौती करने के बाद शेयर बाजारों में शानदार तेजी दिख रही है. कल अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी आई थी और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज समेत अन्य कई प्रमुख सूचकांक नए उच्च स्तर पर पहुंच गए थे.

ये भी पढ़ें: वैश्विक सपोर्ट से 350 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स, 4 फीसदी उछला जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget