एक्सप्लोरर

ऐप्स से ऑनलाइन लोन लेते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां, अकाउंट पर पड़ सकता है भारी

कई फिनटेक ऐप्स RBI के रजिस्टर्ड नहीं होते, जिससे आपको बाद में दिक्कत हो सकती है. RBI ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें सभी रजिस्टर्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) के नाम दिए गए हैं.

अगर आपको जल्दी पैसों की जरूरत है और आपके पास कोई गिरवी रखने की संपत्ति नहीं है, तो पर्सनल लोन एक विकल्प हो सकता है. पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है, जिसे बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस बिना किसी गारंटी के देते हैं. इसका इस्तेमाल शादी, घूमने या किसी इमरजेंसी के लिए किया जा सकता है.

ऐप्स से लोन लेना कितना रिस्की?

बैंक से लोन लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है, लेकिन अगर वहां से लोन नहीं मिल पाता, तो लोग फिनटेक ऐप्स की तरफ रुख करते हैं. आजकल KreditBee, Lendingkart, Paytm, MoneyTap और Groww जैसे कई ऐप्स पर्सनल लोन दे रहे हैं. लेकिन इन ऐप्स से लोन लेने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है.

RBI के रजिस्टर्ड ऐप्स से ही लोन लें

कई फिनटेक ऐप्स RBI के रजिस्टर्ड नहीं होते, जिससे आपको बाद में दिक्कत हो सकती है. RBI ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें सभी रजिस्टर्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) के नाम दिए गए हैं. अगर कोई ऐप किसी रजिस्टर्ड NBFC के साथ काम नहीं करता, तो उससे लोन लेने से बचें. कई बार लोग बिना चेक किए लोन ले लेते हैं और बाद में पता चलता है कि ऐप फ्रॉड था.

ज्यादा डाउनलोड वाले ऐप्स पर भरोसा न करें

कुछ लोग सोचते हैं कि अगर किसी ऐप को लाखों लोगों ने डाउनलोड किया है, तो वह भरोसेमंद होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. Google ने पिछले दो सालों में 4,700 से ज्यादा फर्जी लोन ऐप्स को हटाया है. हैरानी की बात यह है कि इनमें से कुछ ऐप्स के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स थे. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में फर्जी लोन ऐप्स के खिलाफ 1,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं. इसलिए, सिर्फ डाउनलोड्स देखकर किसी ऐप पर भरोसा न करें.

कस्टमर केयर का ध्यान रखें

लोन लेते समय यह जरूर चेक करें कि ऐप का कस्टमर केयर सिस्टम कितना अच्छा है. अगर आपको कोई दिक्कत आती है और ऐप पर कोई कस्टमर केयर नंबर या हेल्पलाइन नहीं मिलती, तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं. कई ऐप्स में सिर्फ चैट सपोर्ट होता है, जहां जवाब आने में काफी वक्त लगता है. इसलिए, लोन लेने से पहले यह जरूर देख लें कि कंपनी का कोई फंक्शनल कस्टमर केयर नंबर है या नहीं और उनका रजिस्टर्ड ऑफिस कहां है.

सावधानी बरतें, नहीं तो पछताएंगे

फिनटेक ऐप्स से लोन लेना आसान है, लेकिन इसमें रिस्क भी होता है. अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे, तो ज्यादा ब्याज, हिडन चार्जेज या फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं. इसलिए, हमेशा RBI-अप्रूव्ड ऐप्स से ही लोन लें, डाउनलोड्स पर न जाएं और कस्टमर सपोर्ट को टेस्ट कर लें. अगर संभव हो, तो पहले बैंक से लोन लेने की कोशिश करें, क्योंकि वहां ज्यादा सुरक्षा और पारदर्शिता होती है.

ये भी पढ़ें: IT स्टॉक्स में दिखी तूफानी तेजी, Coforge में रहा सबसे बड़ा उछाल, जानिए क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget