एक्सप्लोरर

Apple Price Hike: टमाटर के बाद अब सेब भी खाएगा भाव! इस कारण कीमत बढ़ने की आशंका

Apple Price in Delhi NCR: देश में सिर्फ सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि अब फलों के दाम में भी इजाफा होने के आसार हैं. सेब की कीमत होलसेल मार्केट में बढ़ चुकी है. 

Apple Price Increase Afte Tomato and Vegetable: टमाटर के बाद सेब ​ की कीमतों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं, क्योंकि भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने हिमाचल प्रदेश से सप्लाई चेन को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. इस कारण टमाटर और अन्य सब्जियों के अलावा फलों की सप्लाई भी प्रभावित हुई है. अब दिल्ली के होलसेल मार्केट में इसका असर देखा जा रहा है. 

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण सप्लाई चेन ने दिल्ली के सेब होलसेल मार्केट पर असर किया है. ओखला के एक दुकान के मालिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बारिश आना हमेशा बुरी खबर होती है. उसने कहा कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लिए आलू बुखारा, सेब और खुबानी जैसे फलों के होलसेल में हिमाचल प्रदेश एक बड़ी भूमिका निभाता है.  

कितनी बढ़ गई सेब की कीमत 

दुकानदार ने बताया​ कि एक बॉक्स सेब की कीमत 1 हजार रुपये होने चाहिए, लेकिन बारिश के कारण इसकी कीमत दो हजार रुपये से बढ़कर 3 हजार 500 रुपये हो चुकी है. वहीं हिमाचल प्रदेश में हाईवे की खराब स्थिति के कारण किसान एक ही ट्रक में फलों को पैक कर रहे हैं, जिस कारण ये फल जल्दी सड़ जा रहे हैं. इससे फलों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और डिमांड भी बढ़ रही है. 

सेब की सप्लाई में दिक्कत 

आजादपुर मंडी के एक दुकानदार ने कहा कि मौजूदा सेब की सप्लाई समाप्त हो चुकी है. वहीं ताजा सेब की सप्लाई लैंडस्लाइड की वजह से नहीं हो पा रही है. हालांकि हिमाचल के सप्लायरों से इसकी जानकारी दी गई है और किसी तरह मध्य रास्तों से सेब की सप्लाई के लिए प्रयास कर रहे हैं. 

राज्य को 7,480 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

गौरतलब है​ कि हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के 54 दिनों में 742 मिमी बारिश हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह 50 सालों का नया रिकॉर्ड है. इस बारिश के कारण 1,200 सड़क बाधित हुई है और 7,480 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. 

ये भी पढ़ें 

Banks Loan Costly: अगस्त में इन बैंकों ने ग्राहकों को दिया झटका, महंगा किया लोन; बढ़ गई मंथली किस्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सहारा रिफंड पर बड़ा ऐलान: सरकार ने खत्म की 50000 लिमिट, नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
सहारा रिफंड पर बड़ा ऐलान: सरकार ने खत्म की 50000 लिमिट, नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
विदेशियों को टैक्स में छूट, म्यूचुअल फंड वालों को भी फायदा, LTCG पर एक्शन में SEBI
विदेशियों को टैक्स में छूट, म्यूचुअल फंड वालों को भी फायदा, LTCG पर एक्शन में SEBI
1000 का हर्बल तेल 75000 रुपए में बेचा, थाईलैंड में भारतीय युवक के साथ कांड
1000 का हर्बल तेल 75000 रुपए में बेचा, थाईलैंड में भारतीय युवक के साथ कांड
UPI फ्रॉड में गंवाएं थे 99000, अब 5 साल बाद मिलेंगे 1.5 लाख रुपये
UPI फ्रॉड में गंवाएं थे 99000, अब 5 साल बाद मिलेंगे 1.5 लाख रुपये

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
पंजाब चुनाव से पहले शिअद की बढ़ी ताकत, सुखबीर बादल को मिला इस दल का साथ
पंजाब चुनाव से पहले शिअद की बढ़ी ताकत, सुखबीर बादल को मिला इस दल का साथ
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
Embed widget