एक्सप्लोरर

Apple India Factory: तेज होगा भारत में आईफोन का विनिर्माण, फॉक्सकॉन के बाद यह कंपनी भी लगा रही नई फैक्टरी

Pegatron India Factory: फॉक्सकॉन की तरह पेगाट्रॉन भी ऐपल के लिए आईफोन समेत अन्य उत्पादों का विनिर्माण करती है. अब कंपनी भारत में अपनी क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है...

iPhone Production in India: आईफोन समेत ऐपल के अन्य उत्पादों का भारत में विनिर्माण लगातार तेजी पकड़ रहा है. अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव (US China Relation) तथा कोविड महामारी से उपजे हालातों के चलते भारत को बड़ा फायदा हो रहा है. फॉक्सकॉन के बाद अब ताइवान की एक और कंपनी पेगाट्रॉन भारत में दूसरा प्लांट लगाने जा रही है. फॉक्सकॉन की तरह पेगाट्रॉन भी ऐपल के लिए आईफोन समेत अन्य उत्पादों का विनिर्माण करती है.

इस दक्षिणी राज्य में लगेगा प्लांट

रॉयटर्स की एक ताजी खबर के अनुसार, पेगाट्रॉन तमिलनाडु के चेन्नई के पास अपना दूसरा भारतीय प्लांट लगा सकती है. मामले से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. सूत्रों का कहना है कि पेगाट्रॉन चेन्नई में प्रस्तावित प्लांट लगाने पर 150 मिलियन डॉलर के आस-पास निवेश कर सकती है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पेगाट्रॉन के नए प्लांट में लेटेस्ट आईफोन असेंबल किए जाएंगे.

फॉक्सकॉन को मिल चुकी है मंजूरी

इससे पहले रॉयटर्स ने ही बताया था कि ऐपल के लिए आईफोन (Apple iPhone) समेत तमाम अन्य इलेक्ट्र्रनिक्स प्रोडक्ट बनाने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) कर्नाटक में 967.91 मिलियन डॉलर के निवेश से प्लांट लगाने जा रही है, जिसे राज्य सरकार से मंजूरी मिल चुकी है. तब बताया गया था कि प्लांट फॉक्सकॉन की फ्लैगशिप यूनिट होन हाई प्रीसिजन इंडस्ट्री कंपनी (Hon Hai Precision Industry Company) लगाएगी.

अभी भारत में बन रहे इतने आईफोन

चीन के बाद भारत ऐपल के लिए नया विनिर्माण केंद्र बनता जा रहा है. पिछले साल अप्रैल से लेकर इस साल फरवरी तक भारत से करीब 9 बिलियन डॉलर के आईफोन निर्यात किए गए हैं. इनमें से 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी आईफोन की रही. मेड-इन-इंडिया आईफोन (Made-In-India iPhone) के विनर्माण में अभी पेगाट्रॉन की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी है.

ऐपल ने बनाई है ये योजना

ऐपल ने साल 2027 तक अपने 50 फीसदी आईफोन का विनिर्माण भारत शिफ्ट करने की योजना तय की है. ऐपल के आईफोन की भारत में असेंबलिंग की शुरुआत साल 2017 में हुई थी और तब विस्ट्रॉन ने भारत में अपना प्लांट लगाया था. उसके बाद फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन जैसे ऐपल के सप्लायर भी भारत में प्लंट लगा चुके हैं. ऐपल के सभी सप्लायर कंपनी की योजना के हिसाब से भारत में विनिर्माण बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget