एक्सप्लोरर

What is AIS: रिटर्न भरने में नहीं पड़ेगी सीए की जरूरत, बस डाउनलोड करने होंगे ये दो डॉक्यूमेंट

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न भरने से पहले सारी जानकारियों को जांच लेना जरूरी होता है, ताकि बाद में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से आपको नोटिस न मिल जाए...

इनकम टैक्स रिटर्न भरने (Income Tax Return Filing) की शुरुआत हो चुकी है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) नए असेसमेंट ईयर के लिए इसकी शुरुआत कर चुका है. अगर आप भी रिटर्न भरने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप उससे पहले कुछ सावधानियों का जरूर ध्यान रखें, ताकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपको नोटिस (Income Tax Notice) न थमा दे.

आसान हो गया आईटीआर भरना

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हर टैक्सपेयर को एआईएस (AIS) और टीआईएस (TIS) नामक दो डॉक्यूमेंट की एक्सेस देता है. ये दोनों काफी जरूरी डॉक्यूमेंट हैं. डिपार्टमेंट ने आईटीआर फाइलिंग में पारदर्शिता लाने और टैक्सपेयर्स के लिए खुद से रिटर्न भरना आसान बनाने के लिए इन दोनों की शुरुआत की है. इन दोनों डॉक्यूमेंट की मदद से आप आराम से अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं और इसके लिए आपको सीए की जरूरत नहीं पड़ेगी.

क्या है एआईएस और टीआईएस

सबसे पहले जानते हैं कि एआईएस और टीआईएस क्या हैं... एआईएस यानी एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (Annual Information Statement) और टीआईएस (TIS) यानी टैक्सपेयर इंफॉर्मेशन समरी (Taxpayer Information Summary). एआईएस और टीआईएस में टैक्सपेयर्स को हुई सारी कमाई का ब्यौरा रहता है. आपको सेविंग अकाउंट से ब्याज के रूप में कमाई (Saving Account Interest Income) हुई हो या रेकरिंग और फिक्स्ड डिपॉजिट से इनकम (Recurring and Fixed Deposit Income) हुई हो, डिविडेंड के पैसे (Income From Dividend) मिले हों या म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) समेत सिक्योरिटीज के लेन-देन से आय हुई है, ये सारे डिटेल्स इन डॉक्यूमेंट्स में होते हैं.

एआईएस और टीआईएस में सारी जानकारी

आसान शब्दों में कहें तो एआईएस में टैक्सपेयर्स को टैक्सेबल राशि (Taxable Amount) की एकमुश्त जानकारी मिल जाती है. एआईएस में आपको सैलरी के अलावा अन्य स्रोतों से हुई हर उस कमाई का ब्यौरा मिल जाता है, जिन्हें इनकम टैक्स एक्ट 1961 (Income Tax Act 1961) के तहत स्पेसिफाई किया गया है. मतलब इसमें हर उस इनकम की जानकारी मिलेगी, जो टैक्सेबल कैटेगरी में आती है. वहीं टीआईएस मूलत: एआईएस का सारांश होता है.

ऐसे डाउनलोड करें एआईएस/टीआईएस (How to Download AIS/TIS)...

  • इनकम टैक्स फाइलिंग पोर्टल (www.incometax.gov.in) को ओपन करें.
  • पैन नंबर (PAN Number), पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
  • ऊपर दिए गए मेन्यू में सर्विसेज टैब पर जाएं.
  • ड्रॉपडाउन में 'Annual Information Statement (AIS)' को सेलेक्ट करें.
  • प्रोसीड पर क्लिक करते ही एक अलग विंडो ओपन होगा.
  • नए विंडो में AIS के ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
  • अब आपको AIS और TIS दोनों डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा.
  • आप AIS और TIS को PDF या JSON फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना सीवीवी के भी RuPay कार्ड से होगा पेमेंट, एनपीसीआई ने बताया- इन्हें मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget