एक्सप्लोरर

NPCI RuPay Rule: बिना सीवीवी के भी RuPay कार्ड से होगा पेमेंट, एनपीसीआई ने बताया- इन्हें मिलेगा लाभ

RuPay CVV Less Payments: भारत सरकार रूपे कार्ड के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का भरसक प्रयास कर रही है. इसके लिए इस तरह के कार्ड से पेमेंट करने के अनुभव को लगातार आसान बनाया गया है...

रूपे कार्ड (RuPay Card) का इस्तेमाल करने वाले लोग अब बिना सीवीवी के भी भुगतान (CVV Less Payment) कर सकते हैं. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई (NPCI) ने रूपे कार्डधारकों के लिए पेमेंट करना आसान बनाने के लिए यह विकल्प शुरू किया है. हालांकि यह सुविधा सभी कार्डधारकों को नहीं मिलेगी.

ऐसे ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूपे ने अब अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए सीवीवी के बिना भुगतान का विकल्प शुरू किया है. एनपीसीआई के अनुसार, यह सुविधा उन प्रीपेड कार्डधारकों को दी जाएगी, जिन्होंने विक्रेता के ऐप या वेबपेज पर अपने कार्ड को टोकन किया है. बिना सीवीवी के पेमेंट वाले विकल्प में यह सुविधा दी गई है कि कार्डधारक को कोई पेमेंट करने के लिए अपने वॉलेट को एक्सेस करने या कार्ड के डिटेल्स को याद रखने की जरूरत नहीं होगी.

सुरक्षित है पेमेंट का यह तरीका

एनपीसीआई का कहना है कि ऐसा तभी होगा, जब कार्डधारक ने संबंधित ई-कॉमर्स सेलर प्लेटफॉर्म पर अपने कार्ड के लिए टोकन बनाया हो. टोकन व्यवस्था के तहत कार्ड के वास्तविक ब्योरे की जगह कूट संख्या यानी टोकन नंबर का उपयोग किया जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक की यह व्यवस्था लेन-देन के लिहाज से सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि इसमें लेन-देन के समय कार्ड का वास्तविक ब्योरा व्यापारियों के साथ साझा नहीं किया जाता है.

इस कारण दी गई सुविधा

सरकार रूपे कार्ड का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके तहत प्रधानमंत्री जन-धन योजना में खुले बैंक अकाउंट के साथ लोगों को रूपे कार्ड दिए गए. हालांकि इसके बाद भी मास्टरकार्ड या वीजा की तुलना में रूपे कार्ड का इस्तेमाल बहुत कम हो रहा है. सरकार रूपे कार्ड की संख्या के साथ-साथ इनका इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है. सीवीवी के बिना पेमेंट की सुविधा इन्हीं प्रयासों का हिस्सा है.

देश से बाहर भी पेमेंट की सुविधा

एनपीसीआई रूपे कार्ड को देश से बाहर भी इस्तेमाल करना सहज बनाने में प्रयासरत है. एनपीसीआई डेबिट कार्ड की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए लगातार नए गठजोड़ करने का प्रयास कर रहा है. अभी रूपे कार्ड डिस्कवर ऑफ द यूएस, डाइनर्स क्लब, जेसीबी ऑफ जापान, पल्स और यूनियन पे ऑफ चाइना के पीओएस पर स्वीकार किए जा रहे हैं.

किए जा चुके हैं ये गठजोड़

एनपीसीआई इस दिशा में काम कर रहा है कि रूपे कार्ड का अधिक जगहों पर इस्तेमाल हो सके, जिससे यह वीजा या मास्टरकार्ड का उपयोग करने वालों के बराबर पहुंच सकें. रूपे ने भारतीय नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय सेवाएं देने के लिए मार्च 2012 में डिस्कवर फाइनेंशियल सर्विसेज से गठजोड़ किया था. इसके अलावा रूपे कार्ड ने जुलाई 2019 में जेसीबी इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड के साथ मिलकर रूपे जेसीबी ग्लोबल कार्ड पेश किया था.

ये भी पढ़ें: शॉर्ट टर्म में कमाई करा सकते हैं ये 10 शेयर, ChatGPT ने बताया बड़े काम का नुस्खा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget