एक्सप्लोरर

Anant Ambani Wedding Invitation: चांदी का मंदिर, सोने की मूर्तियां! संपत्ति-संस्कृति का संगम है अंबानी की शादी का कार्ड

Anant Ambani Wedding Invitation Card: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस साल होने जा रही शादी पिछले कई महीने से चर्चा में है. अब उनकी शादी का कार्ड हर ओर चर्चा बटोर रहा है...

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जल्द ही शादी होने वाली है. यह शादी साल की शुरुआत से ही चर्चा में है. पिछले कई महीनों से लेकर शादी से संबंधित समारोहों का दौर चल रहा है. अब उनकी शादी का लग्जरी कार्ड वायरल हो रहा है और चारों तरफ चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

अनंत और राधिका की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वायरल वीडियो में कार्ड की अनबॉक्सिंग को दिखाया गया है. कार्ड को देखकर पता लगता है कि अंबानी परिवार ने संपत्ति के साथ संस्कृति का संगम बनाने का प्रयास किया है. डिजाइन प्राचीन हिंदु मंदिरों से प्रेरित है और उसमें सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं का इस्तेमाल किया गया है.

भव्य मंदिर जैसा शादी का कार्ड

वीडियो में दिख रहा है कि इंविटेशन कार्ड एक बॉक्स के रूप में है. बॉक्स को खोलते हैं तो किसी प्राचीन मंदिर की प्रतिकृति सरीखा मिलता है. सबसे पहले दो दरवाजे होते हैं. उन्हें खोलने पर कार्ड के अंदर एंट्री मिलती है. उस दरवाजे को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के जीवन की नई शुरुआत के  संकेत के तौर पर दिखाया गया है.

 

नीता अंबानी ने भेजा हाथ से लिखा पत्र

दरवाजा खोलते ही चांदी से बना मंदिर मिलता है, जिसमें सोने से बनी मूर्तियां लगी हैं. कार्ड के अंदर भगवान गणेश, भगवाण विष्णु, लक्ष्मी, राधा-कृष्ण, दुर्गा आदि देवी-देवताओं की तस्वीरें बनी हैं. वेडिंग कार्ड के साथ सभी गेस्ट के नाम नीता अंबानी की ओर से एक लेटर भी है, जिसे हाथ से लिखा गया है. उस लेटर में नीता अंबानी अपनी भावनाएं जाहिर कर रही हैं और सभी अतिथियों से पावन मौके पर पधारने का अनुरोध कर रही हैं.

शादी से जुड़े आगामी कार्यक्रम

आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिमा मर्चेंट की शादी अगले महीने होने वाली है. शुभ विवाह की तारीख 12 जुलाई तय की गई है. हालांकि शादी से जुड़े समारोह उसके बाद भी चलते रहेंगे. शादी के बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद और 14 जुलाई को मंगल उत्सव के कार्यक्रम रखे गए हैं. शादी के कार्ड के साथ बॉक्स में हर समारोह के लिए अलग-अलग कार्ड दिए गए हैं.

मार्च से शुरू हुआ समारोहों का सिलसिला

इससे पहले कई महीने से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की समारोह चल रहे हैं. मार्च महीने के पहले सप्ताह में गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग समारोह से इस सिलसिले की शुरुआत हुई है, जो जुलाई महीने तक जारी रहने वाला है. जामनगर में हुए प्री-वेडिंग समारोह में देश-दुनिया के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया था. उनमें फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, मॉर्गन स्टैनली के के सीईओ टेड पिक, वॉल्ट डिज्नी के चेयरमैन बॉब इगर, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स जैसे नाम कारोबार जगत से शामिल थे.

ये भी पढ़ें: भारतीय बाजार की ऐतिहासिक रैली, 6 महीने में 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया साइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget