एक्सप्लोरर

Amrit Bharat Station Scheme: 554 रेलवे स्टेशन बनेंगे मॉडर्न, पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन 

Narendra Modi: पीएम मोदी सोमवार को इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. इस पर लगभग 41 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास का उद्घाटन करेंगे. इस पर लगभग 41 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसमें उत्तर रेलवे के 43 रेलवे स्टेशन और 92 आरओबी/आरयूबी भी शामिल हैं. अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास के लिए अब तक 1318 स्टेशनों की पहचान की जा चुकी है.

इन राज्यों में बनेंगे आरओबी 

उत्तर रेलवे (Northern Railways) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 92 आरओबी/आरयूबी में से उत्तर प्रदेश में 56, हरियाणा में 17, पंजाब में 13, दिल्ली में 04, हिमाचल प्रदेश में 01 और जम्मू-कश्मीर में 01 आरओबी/आरयूबी हैं. लखनऊ मंडल में इनकी संख्या 43, दिल्ली में 30, फिरोजपुर में 10, अंबाला में 07 और मुरादाबाद में 02 है. रेलवे ने रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और अंडरपास बनाए हैं. 

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन को मॉडर्न बनाया जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान तैयार कर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है. इनमें वेटिंग रूम, अच्छे कैफेटेरिया और रिटेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. साथ ही प्लेटफॉर्म का विकास भी किया जा रहा है. चौड़ी सड़कें, साइनेज, पैदल मार्ग, पार्किंग एरिया और प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएंगी. साथ ही स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं. मौजूदा सुविधाओं को भी मॉडर्न बनाया जा रहा है. भारतीय रेल से रोजाना 2 करोड़ और सालाना 800 करोड़ यात्री सफर करते हैं. साथ ही अरबों रुपये के माल की चलाई भी रेलवे के जरिए की जाती है. 

आरओबी और अंडरपास के लाभ 

आरओबी और अंडरपास से भीड़भाड़ में कमी आती है. इनसे रेलवे क्रॉसिंग पर भीड़ को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही यातायात सुचारू हो जाता है. वाहनों और रेलगाड़ियों के बीच दुर्घटनाओं का खतरा कम हो जाता है. यात्रा में देरी नहीं होती और समय भी कम लगता है. आसपास के इलाके विकसित होते हैं और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ती हैं. साथ ही पर्यावरण में भी सुधार होता है.  

ये भी पढ़ें 

Reliance Disney Deal: रिलायंस और डिजनी हुए एक, डील के चलते एंटरटेनमेंट सेक्टर में मचेगी उथलपुथल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Corporate Slowdown 2026: Cost Cutting, Layoffs और AI निवेश के बीच दुनिया की बड़ी कंपनियां क्यों बदल रही हैं रणनीति?
कॉर्पोरेट रीसेट 2026: दुनिया की बड़ी कंपनियां अचानक क्यों बदल रही हैं रणनीति? ज्योतिष से समझिए पूरा विश्लेषण

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget