एक्सप्लोरर

Ambani Family: मिलिए अंबानी फैमिली के उस खास सदस्य से जो नहीं है अंबानी, फिर भी सबकी आंखों का है तारा

Anant Radhika Wedding: अंबानी परिवार का यह सदस्य पहली बार जनवरी, 2023 में अनंत और राधिका की सगाई के दौरान चर्चा में आया था. अंगूठी भी यही लेकर आया था.

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में संपन्न हो चुकी है. इस कार्यक्रम में दुनियाभर के गणमान्य लोग शामिल हुए थे. कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इनमें से एक तस्वीर सभी को बहुत पसंद आई है. इसमें अंबानी फैमिली (Ambani Family) अपने पालतू कुत्ते हैप्पी के साथ दिखाई दे रहे हैं. हैप्पी को अंबानी परिवार का अभिन्न हिस्सा माना जाता है. इसे पूरे परिवार में सभी प्यार करते हैं. वह अनंत राधिका की सगाई की दौरान भी चर्चा में आया था. 

सगाई की अंगूठी लाया था हैप्पी  

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से जुलाई में हो सकती है. प्री वेडिंग कार्यक्रम (Pre Wedding Ceremony) 1 से 3 मार्च तक आयोजित किए गए. इसमें अंबानी परिवार और उनके गेस्ट के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा में हैप्पी ही रहा. अनंत राधिका की सगाई जनवरी, 2023 में हुई थी. उस दौरान अंबानी फैमिली का गोल्डन रिट्रीवर डॉग हैप्पी ही सगाई की अंगूठी लाया था. अब वह फैमिली फोटो में दिखाई दिया है. 

अन्न सेवा से शुरू हुए थे प्री वेडिंग कार्यक्रम

फैमिली फोटो में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश, ईशा, अनंत, श्लोका मेहता, आनंद पीरामल और राधिका मर्चेंट के साथ हैप्पी भी दिखाई दिया. यह तस्वीर जामनगर में ली गई, जहां अंबानी फैमिली के हाई प्रोफाइल गेस्ट भी आए थे. प्री वेडिंग कार्यक्रम अन्न सेवा (Anna Seva) के साथ शुरू हुआ. अन्न सेवा में रिलायंस टाउनशिप (Reliance Township) के आसपास मौजूद गांवों के लोगों को भोजन कराया गया. इसके बाद रिलायंस परिवार (Reliance Parivaar) के कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए. 

अनंत अंबानी ने किया था वनतारा का ऐलान

जनवरी, 2023 में सगाई अंबानी फैमिली के मुंबई स्थित घर एंटिलिया (Antilia) में आयोजित की गई थी. इस दौरान दुनिया ने हैप्पी को अपनी पीठ पर सगाई की अंगूठी लाते हुए देखा था. इसके कुछ महीनों बाद नीता अंबानी ने द वीक को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह दादी, मां होने के साथ-साथ डॉग मदर भी हैं. मेरी बेटा अनंत अब तक 5000 कुत्तों को बचा चुका है. हाल ही में अनंत अंबानी ने वनतारा के बारे में ऐलान किया था. इसमें हाथी, तेंदुए, शेर, मगरमच्छ समेत चिड़िया और सरीसर्पों को सुरक्षित निवास स्थान उपलब्ध कराया गया है. 

ये भी पढ़ें 

IPO Boom: आईपीओ मार्केट के बड़े खिलाड़ी बने सचिन-आमिर-अजय और कटरीना, कई गुना हुआ मुनाफा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget