एक्सप्लोरर

IPO Boom: आईपीओ मार्केट के बड़े खिलाड़ी बने सचिन-आमिर-अजय और कटरीना, कई गुना हुआ मुनाफा 

IPO Market: पिछले कुछ सालों से ही बॉलीवुड सितारे और खेल जगत की हस्तियां लगातार छोटी कंपनियों पर पैसा लगा रहे हैं. उनके ये निर्णय बहुत अच्छे साबित हुए हैं और निवेश कई गुना हो गया है.

IPO Market: देश में पिछले साल से ही आईपीओ (Initial Public Offer) बूम आया हुआ है. साल 2024 में भी लगातार आईपीओ आ रहे हैं. इनमें से ज्यादातर निवेशकों की झोलियां भरकर गए हैं. पिछले 3 साल में आईपीओ प्रॉफिट की इस नदी में बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों ने भी अपने हाथ धोए हैं. इनमें सचिन तेंदुलकर, आमिर खान, अजय देवगन, कटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, रणबीर कपूर जैसे कई सितारे भी शामिल हैं. इन सभी ने छोटी कंपनियों में अपना पैसा डालकर निवेश की दुनिया में कदम रखा और आईपीओ के बाद इनकी रकम कई गुना तक बढ़ गई. आइए एक नजर इन सितारों के निवेश वाली कंपनियों पर डाल लेते हैं. 

आमिर-रणबीर का निवेश 3 गुना हुआ  

आमिर खान (Aamir Khan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशंस (DroneAcharya Aerial Innovations) में पैसा लगाया था. इस कंपनी का आईपीओ एसएमई में लिस्ट हुआ. आमिर खान ने इसके 46 हजार से ज्यादा शेयर 25 लाख रुपये और रणबीर कपूर ने लगभग 37 हजार शेयर 20 लाख रुपये में खरीदे थे. इनकी कीमत लगभग 53.59 रुपये थी. आईपीओ बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर 23 दिसंबर को 102 रुपये में लिस्ट हुआ था. 7 मार्च को इसकी कीमत 155.85 रूपये थी. आमिर खान का पैसा अब तक 72.62 लाख और रणबीर कपूर का 57.97 लाख रुपये हो चुका है.

सचिन का पैसा 12 गुना बढ़ गया 

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने मार्च, 2023 में आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) में लगभग 114 रुपये के रेट से 4.38 लाख से ज्यादा शेयर 4.99 करोड़ रुपये में खरीदे थे. कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 28 दिसंबर को 720 रुपये पर हुई. 7 मार्च को यह 1355.3 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह से सचिन का पैसा लगभग 12 गुना बढ़कर 59.39 करोड़ रुपये हो गया है. 

आलिया-कटरीना का नायका में निवेश 

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने फाल्गुनी नायर की कंपनी नायका (Nykaa) में निवेश किया था. आलिया ने जुलाई, 2020 में कंपनी में 4.95 करोड़ रुपये लगाए थे. कंपनी की लिस्टिंग 10 नवंबर, 2021 को हुई. इसके चलते आलिया का पैसा लगभग 11 गुना होकर 54 करोड़ रुपये बन गया. कटरीना कैफ ने 2018 में नायका के साथ ज्वॉइंट वेंचर नायका केके ब्यूटी बनाया था. इसमें कटरीना ने 2.04 करोड़ रुपये लगाए थे. उनका निवेश भी लगभग 11 गुना होकर 22 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर नीचे आए हैं. नायका के शेयर 7 मार्च को लिस्टिंग प्राइस से लगभग 60 फीसदी नीचे 156.5 रुपये पर बंद हुए थे. 

अजय देवगन और शिल्पा शेट्टी ने भी बनाई दौलत 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने ममाअर्थ (Mamaearth) में 6.7 करोड़ रुपये में 16 लाख शेयर खरीदे थे. उन्होंने 7 नवंबर, 2023 को आए ममाअर्थ के आईपीओ में अपने 13.93 लाख शेयर बेचकर 45.14 करोड़ रुपये कमा लिए थे. बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) ने पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios International) में 2.74 करोड़ रुपये खर्च करके 1 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं. अजय देवगन का निवेश 7 मार्च तक बढ़कर 9.95 करोड़ रुपये हो चुका है. 

ये भी पढ़ें 

SIP Investment: पहली बार 19000 करोड़ के पार चला गया एसआईपी, म्यूच्यूअल फंड्स का एयूएम भी बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget