एक्सप्लोरर

Amazon Layoffs: अमेजन इंडिया के ऑफिस में रो रहे लोग, नौकरी जाने के बाद एंप्लाइज ने बयां किया दर्द

Amazon Layoffs: अमेजन ने अभी 18 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है. इस बीच नौकरी जाने वाले कर्मचारियों ने अपना दर्द बयां करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है.

Amazon India Layoffs: दुनिया में मंदी की आशंका के बीच बड़ी संख्या में कंपनियों ने अपने कर्मचारियों (Employees Layoff) को नौकरी से निकाला है. आईटी सेक्टर के अलावा, अन्य सेक्टरों से लोगों की नौकरी गई है. ट्विटर से लेकर फेसबुक, टीसीएस और अमेजन जैसी कंपनियों ने कर्मचारियों की छटंनी की है. हाल ही में अमेजन ने अपने 18000 से अधिक कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था. 

अब कंपनियों के नौकरी जाने का असर उनकी जिंदगी पर साफ तौर पर दिखने लगा है. नौकरी जाने से कर्मचारी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिख रहे हैं. इसी में से एक ने अमेजन इंडिया के ऑफिस की हालत बताई है, जहां से 75 फीसदी लोगों की नौकरी जा चुकी है और लोग रो रहे हैं.  

नौकरी जाने से रो रहे कर्मचारी 

अनोनिमस कम्युनिटी ऐप ग्रेपवाइन की एक हालिया पोस्ट में बताया गया है कि अमेजन इंडिया के ऑफिस से 75 फीसदी लोगों की नौकरी जा चुकी है. सिर्फ 25 फीसदी कर्मचारी ही बचे हैं. इन्हीं 25 फीसदी कर्मचारियों में से एक ने भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उसका अब काम करने का मन नहीं करता, क्योंकि नौकरी जाने से लोग रो रहे हैं और अपने आने वाले मुसिबतों के लिए परेशान हैं. 

पिता के निधन के बाद गई नौकरी, सोशल मीडिया पर मांगी मदद 

इसी तरह, अमेजन के दूसरे कर्मचारी ओमप्रकाश शर्मा ने लिंकडिन पर लिखे अपने एक बेहद भावुक कर देने वाले पोस्ट में बताया कि अभी हाल ही में 2 से 3 महीने से आईसीयू में इलाज के दौरान उनके पिता का निधन हुआ था, जिस कारण उन्हें काम से 4 महीने की छुट्टी लेनी पड़ी थी. अब उन्हें अमेजन की तरफ से नौकरी से निकाल दिया गया है, जबकि वे पिछले पांच साल से कंपनी के साथ थे. कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांगी है. 

ज्वाइंनिंग के बाद ही गई नौकरी 

ऐसे ही एक कर्मचारी के ज्वाइंनिंग के छह महीने के बाद ही नौकरी चली गई. लिंक्डइन पर पोस्ट करते हुए हर्ष नामक कर्मचारी ने कहा कि कभी भी 2023 को ऐसे शुरू नहीं करना चाहता था, लेकिन अमेजन की छंटनी का हिस्सा हूं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नौकरी की मांग की है. 

भारत में 1000 कर्मचारियों को निकालेगा अमेजन 

अमेजन का भारत में 1 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिसमें से कंपनी ने 1,000 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की बात कही है. वहीं कुछ कॉर्पोरेट में से 6 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की बात कही गई थी. हाल ही में अमेजन ने 18 हजार कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया है, जिसकी छंटनी 18 जनवरी से शुरू होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget