एक्सप्लोरर

Amazon India आईनॉक्स में खरीद सकती है हिस्सेदारी, कई दूसरी डील के लिए भी हो रहा है मूल्यांकन

अमेजन इंडिया मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स लेजर सहित फिल्म और डिस्ट्रीब्यूशन के प्लेयर्स के साथ बातचीत कर रही है. अमेजन इनमें हिस्सेदारी खरीद सकती है.

अमेजन इंडिया अपने एंटरटेनमेंट बिजनेस में विविधता लाने के एक कदम के रूप में मुंबई की मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स लेजर सहित फिल्म और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेयर्स के साथ बातचीत कर रही है. अमेजन इनमें हिस्सेदारी खरीद सकती है.

अमेजन इंडिया ने साल 2016 में अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो लॉन्च किया था. लेकिन इसकी ग्रोथ कंपनी की उम्मीद के मुताबित नहीं हो रही. वहीं पिछले डेढ़ साल में कोरोना और लॉकडाउन के कारण मल्टीप्लेक्स चेन काफी प्रभावित हुई हैं. ऐसे में अमेजन इनमें से कुछ को एक्वायर करने में रुचि ले रही है.  

तीन से चार डील का हो रहा मूल्यांकन  
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कंपनी से जुडे एक व्यक्ति के हवाले से कहा गया कि “पिछले साल पहले छह महीनों की शुरुआती वृद्धि के बाद  ओटीटी कंटेट बिजनेस उतनी तेजी से नहीं बढ़ा जैसी कि कंपनी को उम्मीद थी. वर्तमान में इस इस स्पेस की तीन से चार डील का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिनमें कुछ डिस्ट्रेस्ड एसेट्स भी शामिल हैं. अमेजन इंडिया उनमें से कुछ के साथ बातचीत कर रही है. ” 

अमेजन इंडिया के एक प्रवक्ता ने इस मामले में कमेंट करने से इनकार करते हुए कहा, "हम भविष्य में क्या कर सकते हैं या क्या नहीं कर सकते हैं, इस बारे में अटकलों पर हम कमेंट नहीं करते हैं" सोमवार को बीएसई पर आईनॉक्स लीजर का शेयर 302.90 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले के मुकाबले 1.87 फीसदी ज्यादा है.

आईनॉक्स के देशभर में 153 मल्टीप्लेक्स और 648 स्क्रीन 
आईनॉक्स लेजर देशभर में 153 मल्टीप्लेक्स और 648 स्क्रीन के साथ देश की सबसे बड़ी मूवी थिएटर सीरीज में से एक है. कंपनी को कोरोना महामारी के कारण घाटा हो रहा है. मार्च 2021 को समाप्त वर्ष में कंपनी को 257 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि 2019-20 (अप्रैल-मार्च) के लिए 141 करोड़ रुपये के लाभ हुआ था. आईनॉक्स की लगभग 40 प्रतिशत स्क्रीन देश के पश्चिमी हिस्से में हैं. बाकि उत्तर, दक्षिण और पूर्व में हैं. 30 जून तक आईनॉक्स में प्रमोटरों की 43.63% हिस्सेदारी थी. 


यह भी पढे़ं
Explained: जानिए दिवालिया घोषित होने के बाद क्या होता है, कैसे चुकाया जाता है लोन
 
EPFO: जल्द ही आपके पीएफ का ब्याज जुड़ेगा, ऐसे चेक करें बैलेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy Zomato और Uber वालों को भी मिलेगा PF-इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया बोर्ड
Swiggy Zomato और Uber वालों को भी मिलेगा PF-इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया बोर्ड
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget