एक्सप्लोरर

Amazon: अमेजन इंडिया हेड मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा, जानिए अब वह क्या करने जा रहे 

Manish Tiwary: मनीष तिवारी लगभग 8.5 साल से अमेजन के कंट्री हेड थे. उन्होंने अमेजन के बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ाया. वह फिलहाल अक्टूबर तक अपने पद पर बने रहेंगे.

Manish Tiwary: अमेजन इंडिया (Amazon India) की बागडोर लंबे समय से थामे मनीष तिवारी (Manish Tiwary) ने अब कंपनी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. वह नई नेतृत्व को कार्यभार सौंपने के लिए अक्टूबर, 2024 तक इंडिया हेड के पद पर बने रहेंगे. ईकॉमर्स सेक्टर (E Commerce Sector) की दिग्गज कंपनी में लगभग 8.5 साल से मनीष तिवारी काम कर रहे थे. कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अब किसी और कंपनी में काम करना चाह रहे हैं. 

साल 2016 में अमेजन से जुड़े थे मनीष तिवारी

मनीष तिवारी ने अमेजन के कारोबार को इंडिया में तेजी से फैलाने में अहम भूमिका निभाई है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, उनका इस्तीफा कंपनी के लिए एक झटका माना जा रहा है. उन्होंने यूनिलिवर (Unilever) में काम करने के बाद साल 2016 में अमेजन से जुड़ने का फैसला लिया था. उनके आने के बाद सेलर सर्विस और कंज्यूमर पर फोकस रखते हुए अमेजन ने तेजी से कारोबार बढ़ाया. अमेजन ने उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी है. हालांकि, फिलहाल इससे ज्यादा कुछ भी बताने से कंपनी ने इंकार किया है.

किसी दूसरी कंपनी में करना चाहते हैं काम 

अमेजन प्रवक्ता ने बताया कि मनीष तिवारी ने अमेजन के बाहर संभावनाएं तलाशने का फैसला किया है. उनके नेतृत्व में हमने पिछले 8 साल में कई कीर्तिमान रचे हैं. उन्होंने न सिर्फ सेलर्स का ध्यान रखा बल्कि कस्टमर को भी हर तरह से संतुष्ट रखने के प्रयास किए. यही वजह है कि भारत में कंपनी ने ईकॉमर्स सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है. वह अक्टूबर तक अमेजन के साथ जुड़े रहेंगे. ताकि नए नेतृत्व को कोई दिक्कत न हो.

भारत में अपने प्रदर्शन से कंपनी संतुष्ट 

अमेजन प्रवक्ता ने कहा कि भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है. हम भारत में अपने प्रदर्शन से खुश हैं. साथ ही नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए उत्साहित हैं. साथ ही सेलर्स को भी कारोबार के नए अवसर उपलब्ध कराना चाहते हैं. हम कस्टमर को तकनीक के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें

इस कंपनी ने 50000 कर्मचारियों को दी 10 दिन की छुट्टी, सबको मिलेगी सैलरी, फिर क्यों डरे हुए हैं कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget