एक्सप्लोरर

इस कंपनी ने 50000 कर्मचारियों को दी 10 दिन की छुट्टी, सबको मिलेगी सैलरी, फिर क्यों डरे हुए हैं कर्मचारी

Surat Diamond Company: यह कंपनी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी नेचुरल डायमंड मैन्युफैक्चरर बताती है. कंपनी के सभी कर्मचारी 17 से 27 अगस्त तक छुट्टी पर रहेंगे.

Surat Diamond Company: कारोबार जगत में कई बार ऐसे फैसले हो जाते हैं, जिनकी हर जगह चर्चा होने लगती है. कुछ ऐसा ही कदम सूरत की एक डायमंड कंपनी ने उठाया है. कंपनी ने अपने लगभग 50 हजार कर्मचारियों को एक साथ छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है. इन सभी को 17 से 27 अगस्त तक छुट्टी पर रहना होगा. इसके लिए सभी कर्मचारियों को सैलरी भी दी जाएगी. हालांकि, यह छुट्टी कर्मचारियों के माथे पर शिकन ला रही है. कंपनी ने कहा है कि पॉलिश्ड डायमंड की इंटरनेशनल मार्केट में धीमी पड़ती मांग के चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा है. 

किरण जेम्स कंपनी ने डायमंड सेक्टर में मंदी का दिया हवाला 

किरण जेम्स कंपनी (Kiran Gems Company) की वेबसाइट के अनुसार, वह दुनिया की सबसे बड़ी नेचुरल डायमंड मैन्युफैक्चरर है. कंपनी के चेयरमैन वल्लभभाई लखानी (Vallabhbhai Lakhani) ने कहा कि कर्मचारियों को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा जा रहा है. हम सभी को इसके लिए सैलरी देंगे. हालांकि, इसमें मामूली कटौती की जाएगी. हमें डायमंड सेक्टर में मंदी के चलते यह फैसला लेना पड़ा है. इस आर्थिक सुस्ती ने हमें परेशान किया हुआ है. रफ डायमंड की सप्लाई में कमी आ रही है. साथ ही पॉलिश्ड डायमंड की एक्सपोर्ट डिमांड भी कम हुई है. 

वल्लभभाई लखानी ने कहा- घटती डिमांड से कंपनियां परेशान

वल्लभभाई लखानी ने कहा कि घटती डिमांड के चलते डायमंड सेक्टर की अन्य कंपनियों पर भी इसका बुरा असर हो रहा है. हालांकि, फिलहाल उन्होंने चुप्पी साधी हुई है. मगर, हम सभी को इस सच्चाई के बारे में बताना चाहते थे इसलिए यह फैसला लेना पड़ा. एक साथ अपने कर्मचारियों को छुट्टी देकर हम अपने काम को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे. फिलहाल इस आर्थिक मंदी के सही कारणों के बारे में ठीक तरह से कुछ भी नहीं बताया जा सकता है.

2.25 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.50 लाख करोड़ रुपये रह गया टर्नओवर

सूरत डायमंड एसोसिएशन (Surat Diamond Association) के प्रेजिडेंट जगदीश खुंट (Jagdish Khunt) ने बताया कि दुनिया की कुल डायमंड डिमांड का 90 फीसदी हिस्सा सूरत में ही प्रोसेस किया जाता है. किरण जेम्स जैसी बड़ी कंपनी ने पहली बार इस तरह से छुट्टी देने का कड़ा कदम उठाया है. पॉलिश्ड डायमंड का 95 फीसदी हिस्सा एक्सपोर्ट होता है. रूस-यूक्रेन और इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध के चलते इसे नुकसान हुआ है. सूरत में डायमंड इंडस्ट्री ने लगभग 10 लाख लोगों को जॉब दिए हैं. मगर, हमारा टर्नओवर 2 साल में 2.25 लाख करोड़ रुपये से घटकर अब 1.50 लाख करोड़ रुपये ही रह गया है.

ये भी पढ़ें

Zomato: जोमाटो ने दिया 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, अब इसे खरीदें या नहीं, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget