एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2022: आज खरीद रहे हैं सोना, असली और नकली सोने की ऐसे आसानी से करें पहचान

Real or Fake Gold: सोना खरीदते वक्त उसकी हॉलमार्किंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. लोगों को सोना खरीदते वक्त BIS का हॉलमार्क देखने की सलाह दी जाती है.

Follow Tips To Identify Real or Fake Gold: आज 3 मई को देशभर में ईद (Eid 2022) के साथ-साथ अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2022) का भी त्योहार मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया के खास मौके पर सालों से यह परंपरा रही है कि लोग इस दिन सोना खरीदते हैं. सोना खरीदने से घर में धन वर्षा होती है. हिन्दू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है. वैशाख मास की शुक्ल पक्ष के तृतीया को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग जमकर सोने की खरीदारी (Gold Buying Tips) करते हैं.

लेकिन, आजकल मार्केट में असली के साथ-साथ नकली सोना (Fake Gold) भी बहुत ज्यादा मिलने लगा है. ऐसे में सोना खरीदते वक्त खास सावधानी रखने की जरूरत होती है. अगर सोना खरीदते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखें तो आप नकली सोना खरीदने से बच सकते हैं. तो चलिए हम आपको सोने की शुद्धता चेक करने के प्रोसेस (How to test Real or Fake Gold) के बारे में बताते हैं-

सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का रखें ख्याल
सोना खरीदते वक्त उसकी हॉलमार्किंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. सरकार द्वारा लोगों को सोना खरीदते वक्त BIS का हॉलमार्क देखने की सलाह दी जाती है. इससे यह पता चलता है कि सोना असली है या नकली. लेकिन, हॉलमार्क असली है या नकली इस बात की पहचान करने के लिए आप हॉलमार्क (Hallmark) पर भारतीय मानक ब्यूरो (Indian Standards Bureau) का तिकोना निशान चेक करें.

BTS ऐप के जरिए करें असली सोने की पहचान
असली और नकली सोने की पहचान आप BIS के  BIS Care App से भी लगा सकते हैं. इस ऐप को खासतौर पर असली और नकली सामान (Real or Fake Gold Test) के पहचान के लिए ही बनाया गया है. ऐप के जरिए ISI मार्क और हॉलमार्किंग (Hallmarking) की भी आप आसानी से पहचान कर सकते हैं. अगर आपको इस ऐप पर चेक करने पर पता चलता है कि तो सामान या सोना आपने खरीदा है वह नकली है तो आप इसकी शिकायत भी इस ऐप के जरिए कर सकते हैं.

घरेलू उपायों के द्वारा करें असली और नकली सोने की पहचान
BIS Care ऐप के अलावा आप कुछ आसान घरेलू उपायों के जरिए भी असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं. पहला घरेलू नुस्खा है कि पानी टेस्ट. सबसे पहले आप गहना लें और उसे पानी में डुबोएं. इसके बाद सोना अगर नीचे बैठ जाता है तो यह असली सोना है. वहीं अगर यह पानी की सतह पर तैरता है तो यह नकली है. इसके अलावा आप मैग्नेट टेस्ट (Magnet Test) करके भी असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं.

एक स्ट्रांग मैग्नेट लेकर सोने के पास जाएं. अगर सोना मैग्नेट ने चिपकता है तो यह नकली हो सकता है. वहीं आप सोने की पहचान करने के लिए आप सोने की सोने पर कुछ बूंदे डालें. अगर सोने का रंग बदल जाए तो यह नकली (Fake Gold) है.

ये भी पढ़ें-

Mustard Oil Price: सरसों का तेल हो गया सस्ता, सोयाबीन तेल की भी गिरी कीमतें, चेक करें 1 लीटर का क्या है भाव?

LIC IPO Update: एंकर निवेशकों से मिला शानदार रिस्पॉन्स, आप भी 4 मई से लगा सकते हैं पैसा, चेक करें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget