एक्सप्लोरर

एयरटेल ने फ्री टीकाकरण योजना का किया विस्तार, साझेदार और वितरण नेटवर्क के 80,000 कर्मचारियों का कराएगी वैक्सीनेशन

दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने कहा कि वह अपने मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार 15,000 से अधिक साझेदारों और वितरकों के लगभग 80,000 कर्मचारियों तक कर रही है. एयरटेल ने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के टीकाकरण के लिए अपोलो हॉस्पिटल के साथ साझेदारी की है और यह कार्यक्रम पहले से  चल रहा है. 

 नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने कहा कि वह अपने मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार 15,000 से अधिक साझेदारों और वितरकों के लगभग 80,000 कर्मचारियों तक कर रही है, ताकि स्टोर जैसे फ्रंटलाइन कर्मचारियों के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा सके.

एयरटेल ने अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के टीकाकरण के लिए अपोलो हॉस्पिटल के साथ साझेदारी की है. यह कार्यक्रम पहले से ही चल रहा है, जिसके तहत पूरे भारत के 35 शहरों में शिविर लगाए जा रहे हैं. टीकाकरण अभियान का खर्च एयरटेल उठा रही है.

साझेदारों को टीकाकरण के विस्तार की दी जानकारी
एयरटेल के सर्किल सीईओ ने अब साझेदारों को पत्र लिखकर बताया है कि इस मुफ्त टीकाकरण पहल में उनके ग्राहक अधिकारियों और अन्य फ्रंटलाइन कर्मचारियों को भी शामिल किया जा रहा है. सूत्रों ने कहा कि मुफ्त टीकाकरण अभियान में 15,000 से अधिक साझेदारों और वितरकों के लगभग 80,000 कर्मचारी शामिल होंगे.

एसकेएफ इंडिया कर्मचारी की मृत्यु पर बच्चों की पढ़ाई का खर्च  करेगी वहन
इसी तरह ऑटोमोटिव और औद्योगिक कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी एसकेएफ इंडिया ने कहा कि वह वायरस से संक्रमित होने वाले कर्मचारियों और उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता देगी. किसी कर्मचारी का निधन होने की स्थिति में कंपनी दो बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च वहन करेगी. इसके अलावा श्रमिक वर्ग के कर्मचारियों के आश्रितों को एकमुश्त पांच लाख रुपये की सहायता भी दी जाएगी.

जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधकों और एजेंट के संघ एमएएसएसए ने कहा है कि वह विभिन्न सामुद्रिक निकायों के साथ मिलकर नाविकों के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू करेगी. एमएएसएसए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव हाल्बे ने बताया कि यह अभियान 10 जून से शुरू होगा और इसके तहत कम से कम 10,000 नावियों को टीके लगाए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें-

खाते में पैसे नही होने से अगर एटीएम से ट्रांजेक्शन फेल होता है तो आपको कितने रुपये फाइन देना पड़ता है, जानिए

कोविड 19 के इलाज के लिए बैंक देंगे अनसिक्योर्ड लोन, 5 लाख रुपए तक के लोन की हुई पेशकश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget