एक्सप्लोरर

अमेरिका के इतने टैरिफ झटके के बावजूद क्यों नहीं झुकने को तैयार बीजिंग, इस प्लान में लगे शी जिनपिंग

US Tariffs Impact: चीन को ग्लोबल इंडस्ट्री में अपने ऊपर पूरी तरह से भरोसा है. यही वजह है कि अमेरिका की तरफ से दिए गए इतने टैरिफ के झटके का भी उसके रुझानों के ऊपर कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है.

US Tariffs Impact: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के खिलाफ लगातार एक से बढ़कर एक कदम उठाकर उसकी अर्थव्यवस्था को झटका देने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ऐसा लगता है कि अब तक के उनके इतने प्रयासों के बावजूद बीजिंग की सेहत पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. ट्रंप ने पहले 54 प्रतिशत टैरिफ लगाया और बाद में बढ़ाकर कुल टैरिफ करीब 144 प्रतिशत हो चुका है. हालांकि, उन्होंने दुनिया के बाकी देशों को 90 दिनों के लिए टैरिफ पर ब्रेक लगाकर राहत दी है, जबकि चीन पर उनका तेवर काफी कड़ा है. 

इसके जवाब में चीन ने भी जवाबी एक्शन के तौर पर जहां अमेरिकी सामानों पर टैरिफ को 125 प्रतिशत कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी चीजों पर रोक लगा दी है, जिससे अमेरिका के सामने नई मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी. ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर वो कौन से कारण है, जिसकी वजह से शी जिनपिंग झुकने को तैयार नहीं है-

उभरता वर्ल्ड पावर 

चीन दुनिया की आर्थिक शक्ति के तौर पर उभर  रहा है. वहां की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार कभी नहीं चाहेगी कि अमेरिका के सामने कभी भी और किसी भी कीमत पर बीजिंग को झुकना पड़े. ऐसे में बीजिंग हरसंभव वो कदम उठाएगा, जिससे न सिर्फ दुनिया में अपने मान-सम्मान को बचाए बल्कि अमेरिकी की बादशाहत को अपने ऊपर होने वाले असर को कमतर करके बताए. अमेरिकी जरूर कुछ देशों को डराने में कामयाब होता रहा है, लेकिन टैरिफ पर वार-पलटवार से ऐसा लगता है कि वो इस बार भी चीन को डराने में कामयाब नहीं हो पाएगा.

मैन्युफैक्चरिंग हब

चीन को ग्लोबल इंडस्ट्री में अपने ऊपर पूरी तरह से भरोसा है. यही वजह है कि अमेरिका की तरफ से दिए गए इतने टैरिफ के झटके का भी उसके रुझानों के ऊपर कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है. अमेरिका से चीन का व्यापारिक घाटा बहुत ज्यादा है. जिस तादाद में चीन को अमेरिका का निर्यात किया जाता है, उसकी तुलना में अमेरिका से चीन में निर्यात कम है. यही वजह है कि ट्रंप लगातार इस मुद्दे पर चिंतित दिखे हैं.

दूसरे देशों की तरफ शिफ्ट

अमेरिकी टैरिफ के असर से बचने के लिए चीन अब कुछ अलग और खास स्ट्रैटजी बना रहा है. इसके लिए वो अपने उत्पादों को अब अमेरिका भेजने की बजाय यूरोपीय यूनियन और भारत की तरफ से दोस्ती का हाथ बढ़ाकर अपने संबंधों को सामान्य करने पर लगा हुआ है. अगर ऐसा करने में बीजिंग कामयाब होता है तो ये उल्टा न सिर्फ अमेरिका के लिए झटका होगा, बल्कि अपनी खुद को बचाने में पूरी तरह से सफल रहेगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ पर बीजिंग का अब तक का सबसे बड़ा पलटवार, अब क्या करेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget