एक्सप्लोरर

ये चीजें हो जाएंगी GST के बाद सस्ती: जानें कहां बचेगा आपका पैसा !

नई दिल्लीः 1 जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स का मतलब है एक सामान पर पूरे देश में एक ही टैक्स लगेगा. इससे सामान पूरे देश में एक ही कीमत पर मिलेगा और भारत सिंगल मार्केट देश बन जाएगा. केंद्र और राज्य सरकारों के 17 टैक्स को मिलाकर एक ही टैक्स जीएसटी लगेगा. बेचने और खरीदने वाले जीएसटी के दायरे में आएंगे. जीएसटी लागू होने से सेल्स टैक्स, सर्विस टैक्स, वैट जैसे टैक्स खत्म हो जाएंगे.

आप भी जानिए कि जीएसटी से क्या सस्ता होने जा रहा है और क्या महंगा. यहां हम आपको जीएसटी के बाद सस्ते होने वाले सामान के बारे में बता रहे हैं.

1. घर के दाम घटेंगे घर को लेकर काफी कन्फ्यूजन है और बिल्डर जीएसटी का डर दिखा रहे हैं. लेकिन सरकार ने कहा है कि जीएसटी से अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लैट के दाम घटेंगे. जीएसटी में 12 फीसदी टैक्स लगेगा लेकिन इनपुट क्रेडिट की छूट मिलेगी. मतलब बिल्डर को सरकार से जो रियायत मिलेगी उसका फायदा ग्राहक को मिलेगा.

2. किचन का सामान सस्ता सरकार का दावा है कि जीएसटी से किचन और रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले 81 फीसदी सामान पर टैक्स की दर 18 फीसदी या उससे कम होंगे. इनमें से कई सामान सस्ते हो जाएंगे

किचन में जीरो टैक्स मीट, दूध, दही, सब्जी, शहद, गुड़, पापड़, ब्रेड, लस्सी, खुला पनीर, नमक, फूल झाड़ू, खुला आटा, खुला मैदा, खुला बेसन, दाल, सब्जी, खुला अनाज पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

किचन में 5 फीसदी टैक्स 5 फीसदी टैक्स वाले स्लैब में चाय, चीनी, कॉफी, खाने वाला तेल, दूध पाउडर, पैक्ड पनीर, काजू, किशमिश, रसोई गैस, अगरबत्ती को रखा गया है.

किचन में 12 फीसदी टैक्स 6-12 फीसदी टैक्स स्लैब में मक्खन, घी, बादाम, फ्रूट जूस, डिब्बाबंद नारियल पानी, अचार, मुरब्बा, चटनी, जैम,जेली है.

किचन में 18 फीसदी टैक्स 7-18 फीसदी टैक्स स्लैब में टूथपेस्ट, हेयर ऑयल, शैंपू, साबुन, पास्ता, कॉर्न फ्लैक्स, सूप, आइसक्रीम को रखा गया है.

3. बाइक सस्ती 21-जीएसटी से बाइक कुछ सस्ती हो सकती हैं. बाइक पर टैक्स करीब एक फीसदी कम होकर 28 फीसदी रह जाएगा.

4. विमान यात्रा सस्ती भी महंगी भी जीएसटी से इकोनॉमी क्लास में विमान यात्रा सस्ती हो जाएगी. इकनॉमी क्लास के लिए एक फीसदी कम 5 फीसदी टैक्स लगेगा लेकिन बिजनेस क्लास में यात्रा महंगी होगी. जीएसटी लागू होने पर बिजनेस क्लास के टिकट पर टैक्स 9 से बढ़कर 12 फीसदी हो जाएगा.

5. फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन सस्ती एसी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज को 28 फीसदी टैक्स दायरे में रखा गया है. अभी इन पर अभी 30-31 फीसदी टैक्स लगता है. एसी और फ्रिज की कीमत कुछ कम होगी.

6. फिल्म देखना सस्ता जीएसटी में कम टिकट वाली फिल्में देखना सस्ता होगा.100 रुपये कम कीमत वाले फिल्म के टिकटों पर जीएसटी में 18 फीसदी टैक्स लगेगा. अभी तक 28 फीसदी लगता था. फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन खुद जीएसटी के फायदे गिना रहे हैं. एंबियंस

7. ऐप टैक्सी सेवा सस्ती 18-जीएसटी लागू होने पर उबर और ओला जैसी ऐप बेस्ड टैक्सी की बुकिंग सस्ती होगी. जीएसटी में ऐप टैक्सी को पांच फीसदी की श्रेणी में रखा गया है. अभी 6 फीसदी टैक्स लगता है.

8. छोटी कार सस्ती होंगी बड़ी कारों की कीमतों पर होगा असर दिल्ली छोड़ देश के बाकी हिस्सों में छोटी कारें सस्ती हो सकती है. इसकी वजह दिल्ली में वैट की ऊंची दर है. बड़ी गाड़ियां भी सस्ती होंगी. लेकिन हाइब्रिड गाड़ियां जैसी मारुति की सियाज और आर्टिगा और होंडा की एकॉर्ड और टोयोटा की कैमरी जैसी गाड़ियां महंगी होंगी.

9. स्लीपर ट्रेन टिकट सस्ता/एसी ट्रेन टिकट महंगा बिना बजट आए एक जुलाई से ट्रेन के टिकट की कीमत बदल जाएगी. ट्रांसपोर्टेशन को 5 फीसदी के रेट में रखा गया है. ट्रेन के जनरल डिब्बे, स्लीपर और जनरल बस में यात्रा करने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. लेकिन एसी ट्रेन या एसी बसों में यात्रा पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा.

10. रेस्टोरेंट में खाने के बिल पर होगा असर/घटेगा टैक्स बिना एसी वाले रेस्त्रां में अभी सर्विस टैक्स नहीं लगता लेकिन 12.5 फीसदी वैट लगता है. अब 12 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा. यानी इनमें टैक्स की दर 0.5 फीसदी कम होगी. एसी वाले रेस्त्रां औऱ शराब परोसने वाले रेस्त्रां (एसी और बगैर ऐसी वाले) में अभी साढ़े 12 फीसदी की दर से वैट औऱ छह फीसदी की दर से सर्विस टैक्स लगता है, यानी कुल 18.5 फीसदी. अब इन जगहों पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा. यानी इनमें टैक्स की दर 0.5 फीसदी कम होगी. सितारा होटलों या लग्जरी रिजॉर्ट में बने रेस्त्रां में भी 18 फीसदी की दर से ही जीएसटी लगेगा.

एक जुलाई की सुबह GST के साथ एक जुलाई की सुबह जब आप सोकर उठेंगे तब तक जीएसटी लागू हो चुका होगा. 30 जून की रात संसद के केंद्रीय कक्ष में जीएसटी लागू होने का कार्यक्रम होगा जिसमें राष्ट्रपति और पीएम भी हिस्सा लेंगे. जीएसटी के बाद एक देश में एक टैक्स का सपना सच हो जाएगा जिसकी परिकल्पना सालों से की जा रही थी.

GST के फायदे क्या होंगे? सरकार का मानना है कि जीएसटी के बाद टैक्स चोरी रुकेगी, महंगाई कम होगी, देश की टैक्स व्यवस्था सरल और आसान होगी. लोगों, कारोबारियों, बिजनेसमैन, टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स सिस्टम बेहद आसान हो जाएगा. सरकार का टैक्स कलेक्शन बढ़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget